निगम : सड़कों का अतिक्रमण किया तो खैर नहीं, अतिक्रमण हटाओ अभियान आज से शुरू
मुजफ्फरपुर नगर निगम-पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी।
मुजफ्फरपुर : नगर निगम-पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी। नगर आयुक्त ने एक पखवारे पहले ही नोटिस अवैध रूप से नाली या अन्य जगहों पर अतिक्रमण किए गए फुटपाथी दुकानदारों एवं अन्य चलंत व्यापारियों को हटाने के लिए अनुरोध के साथ चेतावनी दे दी थी। इसके साथ उन लोगों को नोटिस भी थमाया गया था। नगर आयुक्त ने इस बात की जानकारी मेयर, डिप्टी मेयर सहित सभी कर्मचारी व जिले के डीएम, एसपी एवं सभी थानों को अवगत करा दिया है। इस अभियान को लगातार चलाना है। सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं होने से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी फिर से सारे जगहों पर लगा लिया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मात्र से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप है।
पदाधिकारियों की बनाई अलग-अलग टीम
अपर नगर आयुक्त रंधीर लाल एवं सिटी मैनेजर ओम प्रकाश के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा। उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया है। अमीन को धावा दल के साथ लगाया गया है। प्रधान सहायक पार्किंग की व्यवस्था देखेंगे। वे सारे जगहों पर पार्किंग जोन घोषित करेंगे। दीवाल लेखन एवं बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि लोगों को पार्किंग स्थाल की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ जगह चिंहित कर वहां कर्मचारियों को लगाया जाएगा। शहर में यत्र-तत्र लगाई जा रही गाड़ियों पर रोक लगेगी। निगम के सहायक अभियंता नंद किशोर ओझा को पार्किंग की घेराबंदी व स्थल शुल्क निर्धारण कर वसूली की जिम्मेवारी दी गई है।