Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में रिश्ता हुआ कलंकित, चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रही चचेरी बहन से भाई ने किया घिनौना कामएसपी के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जांच के बाद हो सकती बड़ी कार्रवाई।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 30 Jan 2022 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 05:12 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में रिश्ता हुआ कलंकित, चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म
पश्‍च‍िम चंपारण के बेेति‍या में हुई दुष्‍कर्म की घटना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बेतिया, जासं। नरकटियागंज के एक मोहल्ले में अपने मायके में रह रही 26 वर्षीय बहन से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। घटना 3 जनवरी की रात की है। मामले में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के आदेश पर शिकारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि शिकारपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि घटना की रात 11 बजे वह अपने घर में सोयी थी। तभी चचेरा भाई वसी अहमद घर में घुस गया। उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी के दो भाईयों मुन्ना व जुनैद ने घर में घुस कर पीडि़ता के साथ मारपीट की। उसके बाद धमकी दिया कि पेट्रोल छीड़क कर उसे जला डालों। चिल्लाने की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए तो पीडि़ता की जान बची। इस मामले में लड़की ने पुलिस अधीक्षक के पास 6 जनवरी को अपना आवेदन दिया। एसपी ने शिकारपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था।

लोहे के रड से प्रहार कर मां बेटा को किया जख्मी

इनरवा। धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने एंव घर में लूटपाट का अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी गांव का है, जहांं पुराने विवाद को लेकर लोहे की रड व धारेदार हथीयार से जानलेवा हमला कर मां और बेटा को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद ङ्क्षचताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गहन चिकित्सा के लिए बेतिया रेफर कर दिया। घायलों मे भिखारी मांझी की पत्नी संगीता देवी एंव पुत्र राजू मांझी बताया जाता है। इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि राजू मांझी एंव संगीता देवी के फर्द बयान पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.