बैंक हड़ताल से पहले आरबीआई का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे सभी बैंक
Bank Strike September 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने आगामी बैंक हड़ताल से पहले जनता को राहत देते हुए 27 सितंबर ...और पढ़ें

आरबीआई ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bank Strike September 2026: जिला सहित देशभर में बैंकों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
आरबीआई ने जारी किया पत्र
आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक शिवाजी राधाकृष्णन ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सभी प्रमुख बैंकों को इस बाबत आधिकारिक पत्र भेजा है।
रिजर्व बैंक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि रविवार को सभी बैंक शाखाएं कार्यालय एटीएम लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह संचालित रहेंगे ताकि जनता को असुविधा न हो।
ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत
बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की गंभीर आशंका जताई जा रही थी।
ऐसे में रविवार को बैंक खुलने से आम ग्राहकों को नकद निकासी जमा और अन्य बेहद जरूरी बैंकिंग काम समय पर निपटाने का अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो जाएगा।
कानूनी प्रावधानों का पालन
आरबीआई ने अपने पत्र में कहा है कि आम लोगों की वास्तविक और दैनिक बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने सभी संबंधित बैंकों को इस विशेष परिचालन के दौरान संबंधित सभी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की सलाह भी दी है।
यह भी पढ़ें- Bihar News : बैंक में है जरूरी काम तो जल्दी कर लें, सितंबर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगी शाखाएं
