Move to Jagran APP

Muzaffarpur Lockdown Update : कोरोना की दहशत के बीच लौटा रामायण-महाभारत का दौर... जानिए

सुबह लोगों ने डीडी नेशनल पर रामायण का अानंद लिया और इसके बाद दोपहर को डीडी भारती पर महाभारत का प्रसारण शुरू किया गया। लॉकडाउन के बीच लोगों ने सपरिवार इसको देखा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 02:22 PM (IST)
Muzaffarpur Lockdown Update : कोरोना की दहशत के बीच लौटा रामायण-महाभारत का दौर... जानिए

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कोरोना का कहर जारी है। सरकार ने इसके संक्रमण से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लोगों के लिए समय काटना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच लोगों ने सरकार से बहुचर्चित रामायण और महाभारत धारावाहिक दिखाने की मांग करनी शुरू कर दी थी। दर्शकों की मांग पर आज से दोनों धारावाहिकों का प्रसारण आरंभ किया गया। सुबह लोगों ने डीडी नेशनल पर रामायण का अानंद लिया और इसके बाद दोपहर को डीडी भारती पर महाभारत का प्रसारण हुआ। लॉकडाउन के बीच लोगों ने सपरिवार इसको देखा।  

loksabha election banner

बताते चलें कि प्रतिदिन इन सीरियलों के दो एपिसोड का प्रसारण होना है। रामायण का प्रथम एपिसोड सुबह व दूसरा एपिसोड रात नौ बजे दिखाया जाएगा। इसी प्रकार नित्य डीडी भारती पर दोपहर बारह बजे और शाम सात बजे 'महाभारत' के दो एपिसोड का प्रसारण होगा। आखिरकार पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत के दुबारा प्रसारण करने की दर्शकों की मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसार मंत्रालय ने लोगों की बढ़ती मांग को देखते ही शुक्रवार की शाम को यह निर्णय लिया था। 

सोशल मीडिया पर उठी थी फिर मांग

इन सीरियलों के दोबारा प्रसारण की मांग सोशल मीडिया पर उठाई गई थी। लोगों की मानें तो जल्द ही चाणक्य, द जंगल बुक आदि जैसे धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित किए जाने का फैसला लिया जा सकता है। सिकंदरपुर निवासी राकेश चंद्र सम्राट ने कहा कि हालांकि महाभारत और रामायण के पूरे एपिसोड यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। लेकिन, परिवार के साथ दूरदर्शन पर दोनों पौराणिक सीरियल देखने का आनंद ही कुछ और है। यही कारण रहा दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू होते ही परिवार के लोग टीवी के सामने जम गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.