बोले राज बब्बर - महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा
महागठबंधन की ओर से दरभंगा और मोतिहारी में आयोजित सभा को फिल्म अभिनेता सांसद राज बब्बर ने किया संबोधित। कहा- पीएम की बातें जंगल में मोर नाचा किसने देखा जैसी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:16 PM (IST)
मोतिहारी / दरभंगा, जेएनएन। सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के चुनाव में मोतिहारी चीनी मिल को चालू कराने का वादा किया था। कहा था कि चीनी मिल चालू कराने के बाद अगली बार जब मोतिहारी आऊंगा तो उसी मिल की चीनी से चाय पीऊंगा।
वे शनिवार को पूर्वी चंपारण के सोमेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेराज के खेल मैदान और दरभंगा के कर्पूरी चौक स्थित डीएमसी खेल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
अरेराज में राज बब्बर ने कहा कि अब मोतिहारी की जनता को इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाते हुए मोदी जी को चाय बेचने के लिए फिर गुजरात भेजना चाहिए। इन जुमलेबाजों की सरकार में कोई भी वादा पूरा नहीं हो सका। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों को न्याय योजना से प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। कहा कि इस भीषण गर्मी से बचने के लिए पंखे की जरूरत है। इसलिए महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश के लिए भरपूर वोट करें। पूर्व में अरेराज पूर्व में भी आ चुका हूं। आने वाले कल में फिर जीत के उत्सव में आऊंगा। उन्होंने स्थानीय सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री पर जनता को ठगने का आरोप लगाया।
उधर, दरभंगा में सांसद राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें जंगल में मोर नाचा, किसने देखा जैसी है। महागठबंधन की जीत होगी तो देश से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। लेकिन, हवा हवाई वाली निकली। भाजपा गठबंधन वाली पार्टियां देश और बिहार को नीलाम करने आई हैं। इसलिए आपसे अपील है कि इस बार नरेंद्र मोदी को वीजा देकर पाकिस्तान भेजने का काम करें। कहा कि जिसने भी साजिश कर लालू जी को जेल भिजवाया, उससे बदला लें।
अमित शाह पर भी हो कार्रवाई : गोहिल
बिहार कांग्रेस के चुनाव प्रभारी शक्ति ङ्क्षसह गोहिल ने कहा कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय को बल दिया तो उन्हें आज की मनुवादी व्यवस्था के लोगों ने जेल में बंद कर रखा है। जबकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन मर्डर केस के मुख्य आरोपित हैं, लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यह चुनाव नहीं, चुनौती है : मदन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि यह चुनाव नहीं, चुनौती है। प्रधानमंत्री ने 2014 में लुभावने शब्द बोलकर जनता को ठगा था। लेकिन, इस बार जनता उनकी सारी बातों को समझ चुकी है। इस चुनाव में एक तरफ नरेंद्र मोदी का झूठ है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी, उपेंद्र कुशवाहा, तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी का देश के प्रति समर्पण भाव है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें