विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: रेलवे भर्ती PET पर बड़ा अपडेट, परीक्षा स्थगित, जल्द आएगी नई तारीख

By Gopal TiwariEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 25 Sep 2026 11:40 AM (IST)

पूर्व मध्य रेल के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने खराब मौसम और भारी बारिश के कारण 26 और 27 सितंबर को ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. खराब मौसम और भारी बारिश के कारण रेलवे PET स्थगित।

  2. 26 और 27 सितंबर की शारीरिक दक्षता जांच रद्द की गई।

  3. नई तिथियों की घोषणा जल्द होगी, आधिकारिक वेबसाइट देखें।

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। रेलवे में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूर्व मध्य रेल के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने 26 और 27 सितंबर को होने वाली शारीरिक दक्षता जांच को स्थगित कर दिया है।

दोनों तिथियों को होने वाली जांच अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। भर्ती प्रकोष्ठ ने इस संबंध में सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी है।

खराब मौसम के कारण फैसला

पूर्व मध्य रेल के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि क्षेत्र में खराब मौसम और अतिवृष्टि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 26 सितंबर और 27 सितंबर 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता जांच को स्थगित किया गया है। अभ्यर्थियों को अब नई तिथि का इंतजार करना होगा।

जल्द जारी होगी नई तारीख

भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से कहा गया है कि स्थगित जांच के लिए नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम की सूचना जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी के लिए पूर्व मध्य रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अफवाहों से रहें सावधान

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह और गलत सूचना से सावधान रहने की सलाह दी है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने को कहा गया है। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर पैसे देने या निजी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की गई है।

योग्यता के आधार पर होगी भर्ती

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और योग्यता के आधार पर पूरी की जाती है। शारीरिक दक्षता जांच की नई तिथि समेत आगे की सभी जरूरी सूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे की नई सुविधा: RAC और वेटिंग यात्रियों को अब मिलेगी स्वचालित सीट, TTE की जरूरत नहीं