विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की नई सुविधा: आरएसी और वेटिंग यात्रियों को अब मिलेगी स्वचालित सीट, टीटीई की जरूरत नहीं

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:00 AM (IST)

RAC Passenger Ticket Confirmation: भारतीय रेलवे आरएसी और वेटिंग टिकट यात्रियों के लिए सीट आवंटन को स्वचालित कर रहा है। ...और पढ़ें

रेलवे हैंडहेल्ड टर्मिनल यानी एचएचटी प्रणाली को अपग्रेड कर सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित कर रहा है।

रेलवे हैंडहेल्ड टर्मिनल यानी एचएचटी प्रणाली को अपग्रेड कर सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित कर रहा है।

HighLights

  1. रेलवे आरएसी/वेटिंग यात्रियों के लिए स्वचालित सीट आवंटन प्रणाली शुरू करेगा।

  2. खाली बर्थ होने पर टीटीई के बजाय सिस्टम खुद आवंटित करेगा।

  3. यात्री को मोबाइल पर तुरंत कोच और सीट नंबर का मैसेज मिलेगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Indian Railways Seat Allocation: ट्रेनों में आरएसी और वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है।

अब कन्फर्म टिकट वाले यात्री के ट्रेन में न पहुंचने पर खाली बर्थ पाने के लिए टीटीई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रेलवे हैंडहेल्ड टर्मिनल यानी एचएचटी प्रणाली को अपग्रेड कर सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित कर रहा है।

स्वचालित सीट आवंटन व्यवस्था

नई व्यवस्था में टीटीई जैसे ही अनुपस्थित यात्री को अपने एचएचटी डिवाइस पर अनबोर्डेड दर्ज करेगा सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद केंद्रीय सर्वर नियमानुसार अगली वरीयता वाले आरएसी यात्री को स्वत ही वह बर्थ आवंटित कर देगा।

बर्थ मिलते ही यात्री के मोबाइल फोन पर तुरंत कोच और सीट नंबर का मैसेज आ जाएगा।

पारदर्शिता और लाइव स्टेटस

4जी और जीपीएस से लैस एचएचटी के माध्यम से होने वाली इस प्रक्रिया में टीटीई का मैन्युअल हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म होगा। इससे खाली बर्थ के आवंटन में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनियमितता की शिकायतों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

इसके साथ ही यात्री रेल मदद और आइआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से खाली बर्थ की लाइव स्थिति भी देख सकेंगे।

मुजफ्फरपुर के यात्रियों को लाभ

भारतीय रेल द्वारा मुंबई मंडल में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सफलता पूर्वक लागू किया गया है। अब इसे देशभर की ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी है।

इससे मुजफ्फरपुर से दिल्ली मुंबई कोलकाता समेत विभिन्न लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे का नया ‘रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान’, त्योहारों और भीड़भाड़ में यात्रियों को देगा राहत