मुजफ्फरपुर महापौर के आवास के बाहर पागल कुत्ता बांधा, नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
मुजफ्फरपुर के वार्ड 21 में एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर आतंक मचाया। नगर निगम की निष्क्रियता से ...और पढ़ें

महापौर के घर के बाहर कुत्ता। फोटो जागरण
HighLights
मुजफ्फरपुर के वार्ड 21 में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ा।
कुत्ते ने कई मोहल्लेवासियों और राहगीरों को काटा।
नाराज लोगों ने कुत्ते को महापौर के आवास पर बांधा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मोहल्लावासियों से लेकर राहगीरों को वे शिकार बना रहे हैं। शहर के वार्ड 21 में एक पागल कुत्ते का आतंक इस कदर बढ़ गया कि वे हर राहगीरों को काटने के लिए दौड़ता। कई को काट भी लिया।
यही नहीं कई मोहल्लेवासी भी उसका शिकार हो गए। नगर निगम की ओर से पागल कुत्ते को पकड़ने या नियंत्रित नहीं करने पर नाराज मोहल्लावासी ने पागल कुत्ते को पकड़ लिया।इसके बाद उसे महापौर निर्मला देवी के केदारनाथ रोड स्थित आवास के बाहर पोल में बांध दिया।
नाराज लोगों का कहना था कि शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने की जिम्मेवारी नगर निगम की है। नगर निगम द्वारा उनके नियंत्रण को काई उपाय नहीं किए जा रहे है।
घटना के बाद लोगों ने महापौर निर्मला देवी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। उसके बाद लोगों ने उप नगर आयुक्त को फोन कर पागल कुत्ता पर अंकुश लगाने के लिए डाग कैचर भेजने को कहा, लेकिन निगम द्वारा जब डाग कैचर भेजकर पागल कुत्ता को नहीं पकड़ा गया। इससे वे नाराज हो गए।
किसी तरह लोगों ने रस्सी की मदद से पागल कुत्ता को घेरकर पकड़ा। बाद में उसे घुमाते हुए महापाैर के आवास तक लाया। इसके बाद उसे बाहर सड़क किनारे पोल में बांध दिया।
घटना के बाद उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए योजना पर काम चल रहा है। टेंडर की प्रकिया चल रही है। जल्द ही शहरवासियों को इससे मुक्त मिलेगी।
यह भी पढ़ें- MDM पंजी लेकर कार्यालय नहीं पहुंचे 5 हेडमास्टर, भागलपुर DPO का कड़ा एक्शन! 24 घंटे में जवाब तलब, मचा हड़कंप
