Move to Jagran APP

शहर में सात स्थानों पर बनेंगे पंप हाउस व जलमीनार

शहर में पेयजल संकट से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पंप हाउस व जलमीनार का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 06:00 AM (IST)
शहर में सात स्थानों पर बनेंगे पंप हाउस व जलमीनार

मुजफ्फरपुर। शहर में पेयजल संकट से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पंप हाउस व जलमीनार का निर्माण किया जाएगा। एशियन विकास बैंक (एडीबी) संपोषित इस जलापूर्ति परियोजना के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। अब इसके लिए जमीन के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने डीएम धर्मेद्र सिंह को पंप हाउस व जलमीनार के लिए निर्धारित जमीन के आवंटन के लिए एनओसी देने को कहा है।

loksabha election banner

प्रधान सचिव द्वारा जारी सूची के अनुसार चक्कर मैदान स्थित सिविल सर्जन के आवास के बाहर पंप हाउस व जलमीनार के अलावा ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा। इसके अलावा नगर थाना के सामने भी ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा।

यहां बनेंगे पंप हाउस व जलमीनार

- पीएचईडी कार्यालय के पास

- जूरन छपरा रोड

- सिकंदरपुर स्टेडियम

- चंदवारा फायर स्टेशन

- कुक्कुट पालन केंद्र, बियाडा

- सिविल सर्जन आवास के सामने, चक्कर मैदान

- ओरिएंट क्लब का मैदान

- दो जगहों पर ट्यूबवेल इसमें - सिविल सर्जन आवास के सामने, चक्कर मैदान व नगर थाना के सामने की जगह प्रस्तावित है। पांच लाख की आबादी के लिए बनी योजना

निगम क्षेत्र में पहले से 27 पंप हाउस व जलमीनार हैं। मगर, जलमीनार से शहर में जलापूर्ति नहीं होती। इस कारण शहर में लगातार जल संकट बना रहता है। सात स्थानों पर नए पंप हाउस व जलमीनार के निर्माण से इस समस्या से शहर की पांच लाख की आबादी को कुछ राहत मिलेगी। वहीं फायर स्टेशन में पंप हाउस बनने से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सकेगा। अभी फायर ब्रिगेड को समाहरणालय स्थित पंप हाउस से पानी भरता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.