Lok Sabha Election Phase 5: वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, कई बूथों पर विलंब से शुरू हुआ मतदान
247 बूथ पर गड़बड़ी होने की सूचना पर इसे सही करने विशेषज्ञ पहुंचे। 246 247 बूथ पर पर्ची नहीं बंटने से लोग आक्रोशित हो गए। शहर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में निर्धारित समय से पूर्व लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर लग गई थी। लोगों में अपना वोट डालने को उत्सुकता थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। लोगों में वोट डालने का उमंग उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। कई बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान थोड़ा विलंब से शुरू हुआ।
247 बूथ पर गड़बड़ी होने की सूचना पर इसे सही करने विशेषज्ञ पहुंचे। सिंचाई विभाग में दो बूथ है। एक 246 बूथ ठीक है। पीठासीन पदाधिकारी का मोबाइल रजिस्टर्ड नहीं हो रहा है। उन्हें मतदान से संबंधित हर घंटे रिपोर्ट देना है।
वहीं, 246 व 247 बूथ पर बीएलओ नहीं थे इस कारण यहां पर पर्ची नहीं बंटने से लोग आक्रोशित हो गए। ओरिएंट क्लब 236 बूथ पर गंदगी कायम है। शीशा व कचरा के बीच मतदान को लोग पहुंचे। यहां चार बूथ है। लघु उद्योग सेवा संस्थान गौशाला रोड मिठनपुरा के दक्षिणी भाग स्थित मतदान केंद्र संख्या 200 पर मतदान के लिए मतदाता कतारबद्ध है। मतदान केंद्र संख्या 245 पर ईवीएम खराब होने की वजह से थोड़ा विलंब से मतदान शुरू हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम मशीन बदलवाया। औराई के 27 नंबर बूथ पर भी ईवीएम खराब था।
उसके बाद मतदान शुरू हुआ। शहर में धीमी गति से मतदान हो रहा है। गायघाट के बेनीबाद बूथ संख्या 147 पर अब तक मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के बूथ संख्या-145 पर मतदान शुरू नहीं हुआ। यहां पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। मुजफ्फरपुर 119 नंबर बूथ पर महिला मतदाताओं की कतार लगी थी। मतदान को लेकर महिलाओं के अलावा युवाओं में उत्साह देखते बन रहा है।
बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। मुजफ्फरपुर के औराई के बभनगामा उर्दू विद्यालय बूथ संख्या -123 पर बुर्का पहनकर बोगस मतदान की लिखित शिकायत आई है। मुजफ्फरपुर में 210 नंबर बूथ पर लाइन लगाने को लेकर हंगामा हुआ था। अब स्थिति सामान्य है। मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र के पानीकल चंदबारा में ईवीएम के साथ दो के पकड़े जाने की सूचना है। होटल से ईवीएम लेकर निकल रहा था। तभी पकड़ा गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप