Move to Jagran APP

केंद सरकार की गलत नीति से जनता परेशान

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 02:01 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:13 AM (IST)
केंद सरकार की गलत नीति से जनता परेशान
केंद सरकार की गलत नीति से जनता परेशान

मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

loksabha election banner

सरैया : प्रखंड मुख्यालय पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना सभा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति से जनता परेशान है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहीं केंद्र सरकार चुपचाप बैठी है। सुनिल गुप्ता ने कहा कि काग्रेस इसके खिलाफ प्रखंड से लेकर जिला व राज्य मुख्यालय तक आदोलन करेगी। जिला पर्यवेक्षक वेद प्रकाश ने कहा कि काग्रेस केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ अनवरत आदोलन करेंगी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मौके पर विधुकांत मिश्र जयनंदन झा, मुन्ना पांडेय, जमींदारी राय, रूदल राय, राज कुमार राय, राम गणेश ठाकुर, राम बाबू सिंह आदि थे।

ढोली : मुरौल प्रंखड के मुरौल, मुरौल जहागीरपुर, प्रंखड कार्यालय, सकरा बजार, सकरा रंजिस्ट्री ऑफिस, सकरा प्रखंड कार्यालय, सबहा चौक आदि स्थानों पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पर्ची का वितरण किया। मौके पर उमेश राम, रामनवमी ठाकुर, प्रंखड प्रमुख मनोज राय,जगदीश राय,आलाख निरंजन शर्मा,राजेश दास,इस्तेयाक अंजूम आदि थे।

औराई : प्रखंड मुख्यालय के सामने लोहिया चौक पर प्रखंड काग्रेस अध्यक्ष अबू बकर की अध्यक्षता में काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीति के खिलाफ धरना दिया। मौके पर नवलकिशोर ठाकुर, मो. उजाले, सदरुल हसन, लक्ष्मण ठाकुर,नागेन्द्र सिंह हिटलर, मेहर अली आदि थे।

कुढ़नी : देश में बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुढ़नी प्रखंड कार्यालय तुर्की में धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पाडेय ने की। मौके पर शोयव आलम,रामनरेश मिश्रा,शत्रुघ्न चौधरी,शकर चौधरी, शिवचंन्द्र चौधरी, इसराइल आदि थे।

कटरा : प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। अध्यक्षता चंद्रकांत मिश्रा ने की। मौके पर अंबकेश्वर प्र. सिंह, चंद्रभूषण देव, दिलीप सिंह, रजनीश कुमार सिंह, अवनीश कुमार, राजकुमार सिंह, विनोद लाल, राम वृक्ष राम, धर्मेन्द्र ठाकुर, मो उजाले, मो मुमताज, मो अमानुल्लाह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.