चलाया जागरूकता अभियान
बंदरा प्रखंड की सिमरा पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान की टीम ने शौचालय के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड की सिमरा पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान की टीम ने शौचालय के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। खुले में शौच से होने वाली बीमारियों व बच्चों पर प्रभाव की जानकारी दी गई। मौके पर रमीला खातून, जुलेखा खातून, कंचन देवी, मंजू जायसवाल, शमीना खातून, सुनीता मेहता, अनिता देवी आदि सक्रिय दिखीं।
प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
कुढ़नी जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर केरमाडीह निवासी मो. नजरे आलम को मनोनीत किया गया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने पहली सूची जारी की। मनोनयन पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, लक्ष्मण भगत, मुकेश पासवान, अनिल चौधरी, अमर कुमार आदि ने प्रसन्नता प्रकट की। ढोली : सकरा प्रखंड के जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पंकज को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने मनोनीत किया। साथ ही जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर साधुशरण कुशवाहा, जिला महासचिव पद पर संजीव कुमार उर्फ पप्पू को मनोनीत किया गया। मनोनयन पर अशोक चौधरी, मो.फिरोज आलम, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रविभूषण, डॉ.सतीश वर्मा ने हर्ष जताया।