Move to Jagran APP

धान की फसल सूखी, किसानों के अरमानों पर पानी

किसानों ने कर्ज लेकर धान की खेती की थी। उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद थी। ऐसा नहीं होने से वे मायूस हैं।

By Edited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM (IST)
धान की फसल सूखी, किसानों के अरमानों पर पानी
धान की फसल सूखी, किसानों के अरमानों पर पानी
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। साहेबगंज प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित मै परसौनी रइसी पंचायत हूं। यहां आजादी के बाद से अभी तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मुजफ्फरपुर को चंपारण जिले से जोड़ने वाले बल्थी चौक से पुरनछपरा जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षो से उपेक्षित है। प्रसिद्ध बदुरिया मठ होते चकिया तक जाने वाली इस सड़क में चालक गढ्डों में रास्ता तलाशते हैं। कहते हैं सौ-सौ हिचकोले खाए तब जाकर परसौनी रइसी आए।
 पंचायत के लोग चुनाव के नेता जी के आश्वासन से खासे नाराज हैं। वे चुनाव में प्रत्याशियों से सवाल दर सवाल पूछने की तैयारी में जुट गए हैं। गाव में आयोजित चौपाल में मौजूद लोग धान की फसल नष्ट होने से सदमे में हैं। कर्ज लेकर धान की खेती कर बिटिया की शादी व बच्चों की पढ़ाई का खर्च धान बेच कर करने का अरमान सजोए किसान फसल नष्ट होने से मायूस हैं। उनके सारे अरमान पर पानी फिर गया है। पंचायत की मुखिया रहीसा बीबी ने विकट परिस्थिति में पंचायत की बागडोर संभाली थी।
 कदम-कदम पर परेशानियां मुंह बाए खड़ी थीं। बावजूद इसके लोगों के सहयोग से उन्होंने पंचायत को समस्याओं से मुक्त बनाने का हर संभव प्रयास किया। गाव की 95 फीसद आबादी कृषि कार्य पर आधारित है। सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं होने से किसान मौसम पर ही निर्भर हैं। गांव में नहर तो है, लेकिन उसमें कभी पानी आता ही नहीं। सरकारी नलकूप यहां नहीं है। किसान खेती तो करते हैं, लेकिन परिणाम प्रकृति के हाथ में होता है। लोग कहते हैं कि शुद्ध पेयजल के लिए पीएचईडी द्वारा लगाए गए चापाकल का कहीं कोई अता-पता नहीं है। वहीं जो हैं वे वर्षो से खराब पड़े हैं।  वृद्धावस्था पेंशन से वंचित एक हजार लोग प्रखंड कार्यालय दौड़ते-दौड़ते थक गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वार्ड नं. नौ मुस्लिम बस्ती में संपर्क पथ नहीं है। लोग पगडंडी से आवागमन कर रहे हैं। उन्हे सरकार की योजनाओं तक का लाभ नहीं मिल रहा है।
 पंचायत की उपलब्धि
 दोस्तपुर मे मुख्यमंत्री सात निश्चय से नली-गली निर्माण, सड़क की भराई व सीलिंग का कार्य हुआ। महम्मदपुर मकसूदन दोबारा अनुसूचित जाति बस्ती में मिंट्टी भराई सीलिंग। तारावा डाक देवी स्थान के पास मिंट्टी भराई का कार्य किया गया। वार्ड 4, 13, 12 मे नल जल योजना से कार्य किए जा रहे हैं।
 चौपाल में ये रहे उपस्थित
साकीम जौहरी, अलीम मियां, केदार सिंह, चंद्रदेव दास, राजेश कुमार, हरदेव महतो, अमित रौशन ठाकुर, मो. मुन्ना, मो. तस्लीम, शौकत अली, रामेश्वर ठाकुर, जितेंद्र कुमार, प्रेमशकर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, मो.जनीफ व मो. सोनू आदि मौजूद थे। एक नजर मे पंचायत कुल आबादी 10000 मतदाता 6500 स्कूल 08 स्वास्थ्य उप केंद्र 01 जनवितरण दुकानें 05 आंगनबाड़ी केंद्र 08 सामुदायिक भवन 01 पंचायत भवन नहीं जनता के सहयोग से पंचायत में विकास के कार्य किए गए हैं। लाभुकों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.