प्रकाशपर्व कल, अखंड पाठ आरंभ
सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक जी का प्रकाशपर्व सोमवार को मनाया जाएगा।
By Edited By: Published: Sun, 13 Nov 2016 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 01:47 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक जी का प्रकाशपर्व सोमवार को मनाया जाएगा। शनिवार को रमना स्थित गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आरंभ सरदार पंजाब सिंह ने किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सचिव सरदार गुरजीत सिंह साई ने कहा कि रविवार को अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए विभिन्न रास्तों से गुजरेंगे। सोमवार को प्रकाशपर्व के अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक कई कार्यक्रम का आयोजन होगा। बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें