Move to Jagran APP

दीक्षांत समारोह में छात्रों को गोल्ड मेडल देंगे राष्ट्रपति

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि में आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद लेंगे भाग। राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री भी समारोह में रहेंगे मौजूद।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)
दीक्षांत समारोह में छात्रों को गोल्ड मेडल देंगे राष्ट्रपति

 मुजफ्फरपुर (जेएनएन) । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ सूबे के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी रहेंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद पहली बार पूसा पहुंचेंगे। हालांकि, राज्यपाल रहते वे दो बार पूसा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने से पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम दीक्षांत समारोह में भाग ले चुके हैं। जबकि, केंद्रीय विवि बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति आएंगे। राष्ट्रपति पूसा में एक घंटा 15 मिनट रुकेंगे।

33 छात्र-छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल : दीक्षांत समारोह में 478 छात्र-छात्राओंको डिग्री दी जाएगी। 316 छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होने की पुष्टि विश्वविद्यालय को कर दी है। कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि 33 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। गोल्ड मेडल पाने वाले 28 विद्यार्थी इस समारोह में हिस्सा लेंगे। इसमें यूजी में 16, पीजी में 10 एवं पीएचडी में दो छात्र शमिल हैं। 17 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। कुलपति ने बताया कि दूर-दराज में रहने के बावजूद अधिकांश छात्र पहुंच गए हैं। वे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों डिग्री प्राप्त करेंगे।

हेलीपैड पर दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर : राष्ट्रपति को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। वहां से वे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

दो साल बाद दीक्षांत समारोह : दो साल बाद दीक्षांत समारोह होगा। 2015 में जब दीक्षांत समारोह हुआ था तब यह केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं था। तब तत्कालीन राज्यपाल यहां आए थे। 2016 में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनने के बाद पहली बार दीक्षांत समारोह होगा। इसका श्रेय कुलपति को जाता है। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनने के बाद उन्होंने कुलपति पद संभाला था।

राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय सात अक्टूबर 2016 को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रूप में अधिसूचित किया गया था। इसके पहले कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव बने थे। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

14 साल बाद आएंगे राष्ट्रपति : 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पूसा आए थे। उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित किया था। वे कुछ किसानों से भी मिले थे। इसके 14 वर्ष बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। हालांकि बतौर राज्यपाल रामनाथ कोङ्क्षवद तीन मार्च 2017 को आ चुके हैं। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय उद्यान, विद्यापति सभागार का लोकार्पण किया था।

सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध : प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी केएस द्विवेदी, गृह सचिव आमिर सुबहानी, कैबिनेट सचिव संजय कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसके ङ्क्षसघल के अलावा जिलाधिकारी चंद्रशेखर ङ्क्षसह व एसपी हरप्रीत कौर समेत अन्य वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। उपविकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा एवं मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार ङ्क्षसह पिछले चार दिनों से पूसा में ही कैंप कर रहे हैं। इंटेलीजेंस के अधिकारी भी लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.