विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस और JDU से जन सुराज में आए भूषण झा तिरहुत शिक्षक सीट के प्रत्याशी, स्नातक से डॉ विमोहन को टिकट

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:33 AM (IST)

Prashant Kishor Candidates List:प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तिरहुत शिक्षक और स्नातक ...और पढ़ें

भूषण झा और डा. विमोहन कुमार। फाइल फोटो

भूषण झा और डा. विमोहन कुमार। फाइल फोटो

HighLights

  1. जन सुराज ने तिरहुत विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी घोषित किए।

  2. भूषण झा तिरहुत शिक्षक सीट से, डॉ. विमोहन स्नातक सीट से।

  3. प्रत्याशियों की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Jan Suraj Tirhut Candidates: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बची हुई तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

जारी सूची में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा और तिरहुत स्नातक से डा. विमोहन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

2005 से राजनीति में हैं भूषण झा

तिरहुत शिक्षक सीट के प्रत्याशी भूषण झा वर्ष 2005 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे पहले कांग्रेस और जदयू में रह चुके हैं तथा 2005 के विधानसभा और 2014 व 2020 के शिक्षक चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रशांत किशोर की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं।

Jansuraj candidate list

डा. विमोहन का राजनीतिक सफर

तिरहुत स्नातक सीट से उम्मीदवार डा. विमोहन कुमार पिछले एक वर्ष से सक्रिय राजनीति में हैं। हालांकि वे काफी समय से सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों से जुड़े रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता

पार्टी प्रत्याशियों का कहना है कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। चुनाव जीतने के बाद 24 घंटे के भीतर इसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सभी 8 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल