Rangilo Falgunio Festival: श्याम ने छेड़ा तराना, राधा का श्याम दीवाना... Muzaffarpur News
रंगीलो फाल्गुनियो महोत्सव के दसवें दिन बैंक रोड सुतापट्टी स्थित सालासर हनुमान मंदिर गई प्रभातफेरी। इस दौरान भक्तों की उमंग व उनकी मस्ती देखते बनती थी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। 'श्याम ने छेड़ा तराना, राधा का श्याम दीवाना...Ó गीत पर झूमते-नाचते भक्त आगे बढ़े जा रहे थे। श्याम भक्ति में मगन उनकी दीवानगी देखते बनती थी। रंगीलो फाल्गुनियो महोत्सव के दसवें दिन गुरुवार को सूतापट्टी स्थित श्रीश्याम मंदिर से निकली श्रीश्याम जनजागरण प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए सालासर हनुमान मंदिर पहुंची। वहां मंदिर प्रबंधन कमेटी के नवल सुरेका, पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, विजय क्याल , मंटु सुरेका, निखिल केडिया, आनंद कुमार, संजय पोद्दार, कन्हैया साह आदि ने श्याम भक्तों का भव्य स्वागत किया। फिर वहां से लोग सूतापट्टी होते हुए मंदिर वापस लौटे।
इस दौरान भक्तों की उमंग व उनकी मस्ती देखते बनती थी। श्याम के रंग में रंगे भक्त 'होली है जी होली है, भक्तों की टोली है....Ó का उद्घोष कर रहे थे। भजन मंडली की कमान सोहन अग्रवाल और संजय मारोदिया ने संभाल रखी थी। प्रभात फेरी का नेतृत्व मीडिया प्रभारी नवीन चाचान, नवीन सरावगी व सज्जन सुरेका कर रहे थे। इसमें मुख्य रूप से पवन मोजासिया, किशन शर्मा, सुमित चौधरी, शिव केडिया, राजू सर्राफ, सुनीता सुरेका, राधा बंका, मीनू शर्मा, हिमांशी अग्रवाल, मनीष सिस्का, वर्षा, जगदीश बंका आदि थे।
शुक्रवार को निकलेगी भव्य निशान शोभा यात्रा
शुक्रवार को शहर में भव्य श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकलेगी। जिसमें बाबा श्याम को सैकड़ों निशान अर्पण किए जाएंगे। विशेष आकर्षण चांदी का निशान होगा। पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर क्लब में निशान पूजा की गई।