विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown के बीच मधुबनी में पुलिस टीम पर हमला, धार्मिक स्थल पर सामूहिक रूप से जमा थे लोग

By Murari KumarEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 09:28 PM (GMT+05:30)

लॉकडाउन में एक धार्मिक स्थल पर जमा हुए लोगों को मना करने गई थी पुलिस। पुलिस पर जमकर की गई पत्थरबाजी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग भी हुई।

Lockdown के बीच मधुबनी में पुलिस टीम पर हमला, धार्मिक स्थल पर सामूहिक रूप से जमा थे लोग
Lockdown के बीच मधुबनी में पुलिस टीम पर हमला, धार्मिक स्थल पर सामूहिक रूप से जमा थे लोग

मधुबनी, जेएनएन। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सामूहिक रूप से धार्मिक कार्यक्रम को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। उपद्रवी लोगों ने जमकर बबाल किया व पत्थर बरसाए। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस को निशाना बनाकर उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। इससे एक ग्रामीण घायल हो गया। हालांकि, एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है। मगर, किसी ओर से फायरिंग से इन्कार किया है। वहीं उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

 बताया जाता है कि अंधरठाढ़ी थाना की मदना पंचायत के गिदरगंज में सामूहिक रूप से शाम को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि मदना के पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास धार्मिक स्थल पर विदेश से कुछ लोग आए हैं। इस स्थल की देखरेख भी पूर्व मुखिया ही करते हैं।

 सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने वहां जाकर सामूहिक रूप से आयोजन करने से मना किया। इस पर वहां मौजूद लोगों की जवानों से बहस हो गई। देखते ही आसपास की सभी छतों से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी ने दो राउंड फायर भी कर दी। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग करने वाला पुराना हिस्ट्रीशीटर और पूर्व मुखिया का खास है। वहीं जिस तरह से पथराव किए जा रहे थे उससे लग रहा था कि यह पूर्व नियोजित है। छतों पर बड़े-बड़े पत्थर रखे थे।

 इस पथराव में पुलिस पदाधिकारी समेत कुछ जवानों को चोटें आईं। उपद्रवियों के हमले से पुलिस टीम वहां से वापस लौट गई। इस बीच पुलिस की एक गाड़ी घटनास्थल पर ही रह गई। उपद्रवियों ने उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर पास के तालाब में फेंक दिया। फिलहाल वहां स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, कई थानों की पुलिस अंधराठाढ़ी थाना पहुंच गई है। डीएसपी झंझारपुर अमित शरण भी थाना पहुंच पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

 इस बारे में एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि ‘लॉकडाउन के कारण किसी भी तरह के सामूहिक आयोजन पर रोक है। अंधराठाढ़ी में इसके उल्लंघन की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची। आयोजन से करने से मना किया। उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस वहां से लाैट आई है। उपद्रवियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी।’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।