सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक का FREE इलाज, मुजफ्फरपुर के 69 अस्पतालों की सूची जारी
Muzaffarpur Road Accident Free Treatment: सड़क परिवहन मंत्रालय की पीएम राहत योजना के तहत मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

मोटर वाहन दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur List of 69 Hospitals: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को अब इलाज के अभाव में जान गंवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस और पूरी तरह मुफ्त उपचार मिलेगा। इस योजना के तहत जिले के कुल 69 अस्पतालों को सूचबद्व किया गया है, जिसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
7 दिनों तक मिलेगा मुफ्त उपचार
इस योजना के तहत मोटर वाहन दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। उपचार की यह सुविधा दुर्घटना की तिथि से लेकर अगले सात दिनों तक मान्य होगी। इसके लिए घायल या उनके परिजनों को अस्पताल में कोई भी अग्रिम भुगतान (Advance Payment) नहीं करना होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रियंका सिन्हा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों के पीड़ितों को तुरंत चिकित्सीय सहायता पहुंचाकर उनकी बहुमूल्य जान बचाना है, ताकि पैसों की कमी इलाज की राह में बाधा न बने।
घायलों को ऐसे मिलेगी उपचार की सुविधा
सूचना: दुर्घटना होने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें और घायल को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचाएं।
भर्ती और पंजीकरण: अस्पताल घायल को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू करेगा और टीएमएस 2.0 (TMS 2.0) पोर्टल पर ट्रीटमेंट आईडी बनाएगा।
सत्यापन: यह जानकारी पुलिस के ई-डीएआर (e-DAR) सिस्टम को भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस अधिकारी दुर्घटना, वाहन की संलिप्तता और पीड़ित की पहचान का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद पीएम राहत योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
सूचीबद्ध 69 अस्पतालों की पूरी सूची:
आपकी सुविधा के लिए इन सभी 69 अस्पतालों (निजी व सरकारी संस्थानों) की पूरी सूची नीचे दी गई है:
- एएसजी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
- मुजफ्फरपुर ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- जीवन दीप हॉस्पिटल
- प्रशांत मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल
- मिश्रा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
- इंद्रा सेवा संस्थान
- आयुष्मान हॉस्पिटल एंड आशीर्वाद फर्टिलिटी सेंटर
- संजीवनी क्लिनिक एंड नर्सिंग होम
- बथुआ नर्सिंग होम
- अशोका हॉस्पिटल
- लाइफ केयर नर्सिंग होम एंड स्टोन सेंटर
- प्रसाद हॉस्पिटल
- आरबीएम हॉस्पिटल
- आशीष केयर एंड क्योर मैटरनिटी हॉस्पिटल
- सुनैना मेमोरियल आई हॉस्पिटल
- सत्य चाइल्ड हॉस्पिटल
- सोनाली हॉस्पिटल
- आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम
- डेलाइट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- जायसवाल आई हॉस्पिटल
- न्यू लीलावती हॉस्पिटल
- मुजफ्फरपुर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल
- श्री हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर
- महावीर सत्यम हॉस्पिटल
- एसआरआर हेल्थकेयर कंसल्टेंसी
- फूलर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
- मेडीवेल हॉस्पिटल
- श्री राम जानकी हॉस्पिटल
- अलीगढ़ आई हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर
- आसव हॉस्पिटल
- जीएचएसपीएल सुपर स्पेशलिटी हेल्थकेयर
- भारद्वाज हॉस्पिटल
- माँ जानकी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- ख्वाहिश चैरिटेबल ट्रस्ट
- मुजफ्फरपुर रॉयल हॉस्पिटल
- ट्रॉमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
- माँ सुभद्रा स्मृति नर्सिंग होम
- इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर
- गैलेक्सी हॉस्पिटल
- मीनाक्षी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
- ए-1 जीवन दायिनी हॉस्पिटल
- आद्या हॉस्पिटल
- श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल
- सत्य मानव उत्थान संस्थान
- फेथ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल
- साइट केयर
- उषा हॉस्पिटल
- नयनदीप नेत्रालय
- एसकेएमसीएच (SKMCH)
- सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर
- पीएचसी गायघाट
- कंपोजिट हॉस्पिटल सीआरपीएफ (CRPF)
- होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
- पीएचसी मुशहरी
- पीएचसी मोतीपुर
- पीएचसी साहेबगंज
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा
- पीएचसी मड़वन
- सीएचसी मीनापुर
- पीएचसी पारू
- पीएचसी मुरौल
- रेफरल अस्पताल सकरा
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी
- सीएचसी औराई
- सीएचसी बोचहां
- सीएचसी सरैया
- सीएचसी कुढ़नी
यह भी पढ़ें- सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल
