विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 को आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, मुजफ्फरपुर के 3.7 लाख किसानों को दिवाली का तोहफा

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:16 PM (IST)

Pm Kisan 24th Installment: केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी करने ...और पढ़ें

आधिकारिक जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की एक्स पोस्ट में दी गई है।

आधिकारिक जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की एक्स पोस्ट में दी गई है।

HighLights

  1. पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।

  2. मुजफ्फरपुर के 3.7 लाख किसानों को मिलेगा योजना का लाभ।

  3. ई-केवाईसी और आधार सीडिंग योजना के लिए अनिवार्य हैं।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Pm Kisan Update:जिले के 3.7 लाख किसान समेत पूरे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए दीपावली से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है।

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

इस बड़ी सौगात से देश और जिले के किसानों में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है। इसकी आधिकारिक जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की एक्स पोस्ट में दी गई है।

इंतजार हुआ खत्म

योजना की पिछली यानी 23वीं किस्त बीते 20 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद से किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि दशहरा के समय किसानों को इस सहायता की उम्मीद थी, लेकिन तब यह राशि नहीं आ पाई थी। अब दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले केंद्र सरकार के इस कदम से अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं।

सीधे खाते में भुगतान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

यह पूरी राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार की यह डीबीटी व्यवस्थाचक्र के तहत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।

ई-केवाईसी जरूरी

इस योजना का निर्बाध लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी रखनी होंगी। किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना और बैंक खाते से आधार सीडिंग होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भू-सत्यापन और एनपीसीआई मैपिंग दुरुस्त होने पर ही किस्त समय पर खाते में पहुंचेगी।

पीएम किसान योजना: मुजफ्फरपुर के प्रखंडवार लाभार्थी

क्र. सं. प्रखंड का नाम लाभार्थी किसान
1 मोतीपुर 48,639
2 कुढ़नी 40,202
3 गायघाट 36,535
4 पारू 36,218
5 सरैया 28,429
6 मीनापुर 27,693
7 बोचहां 22,419
8 औराई 21,410
9 कटरा 20,614
10 सकरा 18,917
11 कांटी 17,137
12 साहेबगंज 14,965
13 मड़वन 13,558
14 मुशहरी 12,193
15 बंदरा 7,354
16 मुरौल 5,174
कुल मुजफ्फरपुर जिला 3,71,457

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC के अलावा ये तीन काम भी करने होंगे, तभी मिलेगी 24वीं किस्त