Move to Jagran APP

टोक्यो ओलिंपिक में हाकी व कुश्ती में पदक मिलने पर खुशी की लहर

टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष हाकी टीम को कांस्य एवं कुश्ती में रवि दहिया को रजत पदक मिलने पर शहरवासियों में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 05:38 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 05:38 AM (IST)
टोक्यो ओलिंपिक में हाकी व कुश्ती में पदक मिलने पर खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर : टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष हाकी टीम को कांस्य एवं कुश्ती में रवि दहिया को रजत पदक मिलने पर शहरवासियों में खुशी की लहर है। वहीं खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है। जिला हाकी एवं कुश्ती संघ के पदाधिकारी ज्यादा उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि पदक मिलने से दोनों खेल के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिली है। इस जीत पर हाकी टीम एवं रवि दहिया को लोगों ने बधाई दी है।

loksabha election banner

कुश्ती में शानदार प्रदर्शन पर मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह, राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य राज, रोहित राज, दिलीप कुमार, वैष्णवी कुमारी, राजा कुमार, मोहम्मद अरबाज आलम आदि ने रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को बधाई दी। सचिव दिलमोहन झा ने बताया टोक्यो ओलंपिक में 57 किलोग्राम भार में रवि कुमार दहिया शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया। कुश्ती में अभी और पदक की उम्मीद है। वहीं, भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर मुजफ्फरपुर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम, संरक्षक अनिल कुमार सिन्हा, सचिव मृत्युंजय कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजनी कुमार ओझा, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा राजेंद्र कुमार, वरीय खिलाड़ी शरद कुमार झा, संदीप कुमार सिंह, संजीत कुमार एवं अन्य खेलप्रेमी ने बधाई दी एवं ओलंपिक में और भी पदक की उम्मीद जताई। सचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है। जिला हाकी संघ के सचिव मो. सुऐब, कोच मनोज कुमार सिंह, पीएन महेता हाकी एकेडमी के चेयरमैन अनिल कुमार सिन्हा, संजय कुमार केजरीवाल, वालीबाल खिलाड़ी प्रतिभा थापा, जिला कैरम संघ के सचिव नरेंद्र शर्मा, फुटबाल संघ के पूर्व चेयरमैन डा. फिरोजुद्दीन फैज, चेयरमैन असगर हुसैन, बिहार वुशू संघ के महासचिव दिनेश मिश्रा, रोप स्कीपिग संघ के सचिव भारत कुमार साहू आदि ने बधाई दी है।

- चार दशक बाद ओलंपिक में पदक मिलने से हाकी को नई ऊर्जा मिली है। प्रतिभाओं को जरूरी सुविधाएं मिले एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध हो तो और बेहतर परिणाम मिल सकता है। जीत में भारतीय टीम को बधाई।

- मनोज कुमार सिंह, एनआइएस हाकी कोच भारतीय हाकी टीम ने कांस्य पदक जीत चार दशक बाद हाकी को फिर से ऊर्जा दी है। महिला हाकी टीम को भी पदक मिला तो देश में हाकी के एक नए युग की शुरुआत होगी। आने वाले समय में हाकी और बेहतर परिणाम देगी।

अनिल कुमार सिन्हा, चेयरमैन, पीएनी मेहता हाकी एकेडमी कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीत देश का मान बढ़ाया है। उनके पदक जीतने से कुश्ती के खेल को विस्तार मिलेगा। अधिक संख्या में खिलाड़ी आगे आएंगे। जिला कुश्ती संघ इस सफलता पर उत्साहित है।

दिलमोहन झा, सचिव जिला कुश्ती संघ पुरुष हाकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। महिला टीम भी पदक जीत इतिहास बनाएगी। देश के हर नागरिक की दुआ उनके साथ है।

संजय कुमार केजरीवाल, वार्ड पार्षद, 20 हाकी एवं कुश्ती में पदक मिलने पर खिलाड़ी उत्साहित है। इस जीत से लोगों में खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा। खिलाड़ियों को बल मिला है। वे पहले से अधिक उत्साह के साथ अपना दम-खम दिखाएंगे। सरकार भी खेल पर ध्यान देगी।

प्रतिभा थापा, खिलाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.