Move to Jagran APP

जैन धर्म के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे से मांगी क्षमा, पर्यूषण पर्व संपन्न Muzaffarpur News

श्री दिगंबर जैन मंदिर से निकली भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा अहिंसा परम धर्म का दिया संदेश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:49 AM (IST)
जैन धर्म के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे से मांगी क्षमा, पर्यूषण पर्व संपन्न Muzaffarpur News
जैन धर्म के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे से मांगी क्षमा, पर्यूषण पर्व संपन्न Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पर्यूषण पर्व के समापन पर जैन धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से गले मिल कर क्षमा मांगी। मोतीझील स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महावीर के कई उपदेश 'अहिंसा परम धर्म का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, बच्चे, युवा व वृद्ध सभी भक्तिमय माहौल में नजर आए। आकर्षक झांकियां व भगवान महावीर का रथ आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थीं। शोभायात्रा दोपहर में निकली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंची। जैन धर्म के लोग भजन-कीर्तन करते आगे बढ़ रहे थे। भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

दस दिनों तक प्रवचन

पर्य षण पर्व के दौरान दिगंबर जैन मंदिर में दस दिनों तक प्रवचन हुए। पंडित महेंद्र शास्त्री ने उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शोच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आंकिचन्य एवं उत्तम ब्रह्मचर्य पर प्रवचन किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुमेर चंद्र जैन, मंत्री रवींद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार जैन समेत समुदाय के लोगों ने इस आयोजन को कामयाब बनाने में अहम योगदान दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.