Move to Jagran APP

छोटी सी बात पर भिड़ गए दो गांवों के लोग, शुरू हो गई फायरिंग, छह जख्मी, सदमे से महिला की मौत

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फुलपरास अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार को डीएमसीएच दरभंगा रेफर किए जाने की सूचना है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 11:51 AM (IST)
छोटी सी बात पर भिड़ गए दो गांवों के लोग, शुरू हो गई फायरिंग, छह जख्मी, सदमे से महिला की मौत

मधुबनी, जेएनएन। जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो गांव के लोग आपस भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की गोलीबारी हो गई, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुटी हुई है।

loksabha election banner

बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, अंधरामठ थाना के धनछीहा व बगेबा गांव के बच्चों के बीच शनिवार की शाम किसी बात पर विवाद हो गया। इस विवाद ने देर शाम उग्र रूप ले लिया और बगेबा गांव के कई लोग हथियारों से लैश होकर धनछीहा गांव आ धमके। इस दौरान बगेबा गांव के लोगों ने गोली चला दी। इस घटना में धनछीहा गांव के छह लोग जख्मी हो गए। इनकी पहचान संजय कुमार मंडल, धर्मेंद्र मंडल, राजेंद्र कामत, ताराकांत मंडल, श्रवण मंडल व काजल कुमारी के रूप में हुई है। 

दस लोगों को नामजद किया गया

थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज ने बताया छानबीन चल रही है। प्राथमिकी धनछीहा गांव के ललित मंडल के बयान पर दर्ज की गई है जिसमें बगेबा गांव के दस लोगों को नामजद किया गया है। इधर, इस घटना के सदमे से धनछीहा गांव की एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद गांव के राजेंद्र मंडल को 60 वर्षीय पत्नी जुगली देवी की तबीयत बिगड़ गई।। उसे फुलपरास अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से दोनों गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, धनछीहा गांव में दहशत के साथ शोक छाया हुआ है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.