Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण के नौतन नाव हादसे में लापता चार लोगों में से एक महिला का शव मिला

West Champaran Boat Accident Update शव को एंबुलेंस से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नौतन के सीओ भास्कर ने एक शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि अन्य तीन लोगों की खोज की जा रही है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:31 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:31 PM (IST)
पश्चिम चंपारण के नौतन नाव हादसे में लापता चार लोगों में से एक महिला का शव मिला
भगवानपुर गांव के समीप गंडक नदी में एक ट्रैक्टर ट्राली डूब गई थी। फोटो- जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। जिले के नौतन प्रखंड के भगवानपुर गांव के समीप गंडक नदी के रामनाथ यादव घाट पर नाव हादसे में लापता वृद्ध महिला का शव गुरुवार की सुबह में नदी से निकाला गया। शव की पहचान गोपालगंज के पराई पट्टी यादवपुर के जगपति साह की पत्नी उमा देवी (60) के रुप में की गयी है। महिला का शव ट्रैक्टर में फंसा हुआ था। जॉन क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को नदी से निकाला गया तो उसी के साथ महिला का शव भी बाहर निकला। शव को एंबुलेंस से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नौतन के सीओ भास्कर ने एक शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि अन्य तीन लोगों की खोज की जा रही है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि नाव हादसे में लापता ट्रैक्टर ट्रॉली और चार लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम गुरुवार की सुबह में नौतन प्रखंड के भगवानपुर के समीप गंडक नदी के रामनाथ यादव के घाट पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को सर्च कर लिए जाने की सूचना प्रशासन को दी थी। इसको लेकर क्रेन भी मंगाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जो चार लोग लापता हैं वे ट्रैक्टर ट्रॉली के आसपास ही कहीं दबे हुए हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। घाट पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। नौतन के अंचलाधिकारी भास्कर ने बताया कि लापता ट्रैक्टर ट्राली और चार लोगों की खोज की जा रही है। दुर्घटना में जख्मी महिला रेणु देवी की स्थिति स्थिर बनी हुई है ।अभी भी वह गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती है। लापता पुनीता कुमारी, सरोज कुमारी, इंद्रजीत प्रसाद व उमा देवी के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिहार में नाव हादसा का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पूर्वी चंपारण के सिकरहना में और खगड़िया की गंगा नदी में नाव हादसा का मामला सामने आ चुका है। हालांकि नौतन का यह मामला लापरवाही का बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.