Move to Jagran APP

पश्‍च‍िम चंपारण में MLC भीष्म सहनी पर पार्टी ने जताया विश्वास, बने जदयू जिलाध्यक्ष

जदयू पार्टी में पार्टी और संगठन को लगातार मजबूत करने वाले एमएलसी भीष्म सहनी पर एक बार और पार्टी ने विश्वास जताया है।उन्हें बगहा पुलिस जिले का जदयू का अध्यक्ष बनाया गया है।जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 02:53 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 02:53 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में MLC भीष्म सहनी पर पार्टी ने जताया विश्वास, बने जदयू जिलाध्यक्ष
पश्‍च‍िम चंपारण में MLC भीष्म सहनी बने जदयू जिलाध्यक्ष

बगहा (पश्‍च‍िम चंपारण), जासं। जदयू पार्टी में पार्टी और संगठन को लगातार मजबूत करने वाले एमएलसी भीष्म सहनी पर एक बार और पार्टी ने विश्वास जताया है । उन्हें बगहा पुलिस जिले का जदयू का अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है। उसमें एमएलसी भीष्म सहनी का नाम जिलाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई। उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

loksabha election banner

 श्री सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व को मुझ पर विश्वास करने के लिए आभारी हूं। लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करता आ रहा हूं। अब आगे भी करते हुए बगहा में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा। बता दें कि सहनी के पहले पूर्व सांसद कैलाश बैठा जिलाध्यक्ष थे। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, महासचिव राकेश सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.