Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में धान खरीद लक्ष्य से काफी दूर, अन्‍नदाता परेशान

पारू प्रखंड के लिए धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य का 10 फीसद भी पूरा नहीं हो पाया है। 27पैक्सों में 7338 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। मुशहरी के बीसीओ ने बताया कि 22 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीद की जा रही है।

By Ajit kumarEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:26 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:26 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में धान खरीद लक्ष्य से काफी दूर, अन्‍नदाता परेशान
गायघाट में धान खरीद के नाम पर बिचौलिए हावी हैं। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले में धान की खरीद लक्ष्य से काफी दूर दिख रही है। अबतक किसी भी प्रखंड ने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की है। अलबत्ता, कहीं-कहीं तो लक्ष्य का 25 फीसद ही अबतक खरीद हो सकी है। 

loksabha election banner

पारू में खरीद फिसड्डी, औने-पौने दाम में बेचा धान

सरकार द्वारा पारू प्रखंड के लिए धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य का 10 फीसद भी पूरा नहीं हो पाया है। 27पैक्सों में 7338 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। नेकनामपुर, विशुनपुर सरैया, देवरिया पूर्वी में धान की खरीद हो रही है, लेकिन, अन्य कई पैक्सों में शुरूआत हो रही है जबकि किसान पहले ही धान 10-11 सौ रुपये क्विंटल बंच चुके हैं। अब पैक्स अध्यक्ष धान कारोबारी से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। पैक्स अध्यक्ष परमेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह ने बताया कि हम किसानों के धान की खरीद कर रहे हैं। हद तक खरीद की जा चुकी है। बीसीएम अमित कुमार ने बताया कि कि 27 पैक्सों ने अबतक 7338 क्विंटल धान की खरीद की है। अन्य किसानों से धान की खरीद जारी है।

गायघाट में बिचौलिए हावी, 12 हजार क्विंटल हुई खरीदारी

धान खरीद के नाम पर बिचौलिए हावी हैं। पैक्स जहां धान खरीद के नाम पर खानापूॢत करते दिखाई दे रहे, वहीं बिचौलिए किसान से धान खरीद कर भंडारण कर चुके हैं। अब पैक्स को शेष बचे हुए किसान ही धान दे पाएंंगे। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिश्रीलाल महतो ने बताया कि प्रखंड के रामनगर व बाघाखाल पैक्स को छोड़कर बाकी 21 पैक्स धान खरीद रहे हैं। प्रखंड मे अबतक सभी पैक्स मिलाकर 170 किसानों से 12 हजार क्विंटल धान की खरीद कर चुके हैं।

मड़वन में लक्ष्य का 25 फीसद खरीद

पैक्स द्वारा काफी देर से धान की खरीदारी शुरू किए जाने व पैक्स अध्यक्षों के सीसी नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के किसान त्राहिमाम की स्थिति में है। रबी की बुआई के कारण क्षेत्र के आधे से अधिक किसान तो अपने धान औने पौने दाम में व्यापारियों को बेच चुके हैं। वहीं, बचे किसानों भी धान खरीद नहीं होने से परेशान हैं। प्रखंड क्षेत्र में अब तक 25 फीसद भी धान की खरीदारी नहीं हो पाई है। बीसीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रखंड में 45 सौ मेट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था जिसमें अबतक लगभग 935 मेट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है। इसका मुख्य कारण पैक्स अध्यक्षों का सीसी नहीं होना बताया जा रहा है। पैसे के अभाव में पैक्स अध्यक्ष धान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।

मुशहरी में 13 हजार क्विंटल की खरीद

धान खरीद के लिए प्रखंड प्रशासन काफी गंभीर है। इस मामले को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी माजिद खान को बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि खरीद में किसी तरह की कोताही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, बीसीओ ने बताया कि 22 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीद की जा रही है। यहां अबतक 13 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है।

साहेबगंज में भी नहीं हुई खरीदारी

प्रखंड अंतर्गत 21 पैक्सों में से कुछ जगह धान की खरीदारी हुई, परंतु सर्वाधिक पैक्स में धान की खरीदारी नहीं हो सकी है जिससे किसानों में क्षोभ व रोष है। 6 जनवरी को विशेष शिविर लगाकर धान क्रय करने का निर्धारित लक्ष्य यहां शून्य रहा तथा कहीं भी खरीदारी नहीं हुई।

सरैया में रफ्तार धीमी, 11 हजार क्विंटल हुई खरीद

सरैया में धान अधिप्राप्ति की गति धीमी है। अब तक 11 हजार क्विंटल की खरीदारी हुई है। 10800 किसानों से अबतक खरीदारी की गई है। वहीं, कुछ पैक्स के टालमटौल रवैये से किसानों में आक्रोश है। प्रखंड के 30 पैक्सों से धान की खरीदारी होनी है। चार- पांच पैक्स को दूसरे पैक्स से टैग भी किया गया है। दातापुर, पंचभिड़वा, रेवा दक्षिणी, रेवा उत्तरी, चकना, सरैया पैक्स की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बीसीओ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी पैक्सों को धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने की निर्देश दिया गया है। अबतक 11 हजार क्विंवटल धान की खरीदारी हुई है। कुछ पंचायत के पैक्स धान अधिप्राप्ति को लेकर भटक भी रहे हैं।

सकरा में 871 टन की हो चुकी खरीद

सकरा प्रखंड के 732 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है। इनसे 871.7 टन धान की खरीदारी हो चुकी है। सकरा में कुल 28 पैक्स हैं, जिसमें सात पैक्स का चुनाव नहीं होने से पास के पैक्स से उक्त पंचायत को टैग कर दिया गया है। बताया कि व्यापार मंडल में 40.30 टन धान की खरीद हुई है। प्रखंड के 19 पैक्स से 196 किसानों ने 871.7 टन धान की खरीद हुई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रखंड की 28 पंचायतों से किसानों ने धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें रैयती कृषक 608, गैर रैयत कृषक 124 व पैक्स के 25 किसान शामिल हैैं।

औराई में 10 हजार क्विंटल की खरीद

प्रखंड के 17 पैक्सों में 131 किसानों से अबतक 10 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। पैक्सों में धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसलिए कृषि सलाहकार किसानों को धान बेचने के लिए उत्प्रेरित कर रहे हैं। किसान को-ऑपरेटिव के वेबसाइट पर कृषि विभाग में निबंधन कराकर पैक्सों में धान बेच रहे हैं। सात से दस जनवरी तक कृषि सलाहकार यह अभियान चलाएंगे। वहीं दस जनवरी से 31 जनवरी तक पैक्सों में धान की खरीददारी की जाएगी। सहकारिता पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि विशनपुर गोकुल, रतवारा पूर्वी, राजखंड दक्षिणी, नयागांव, बभनगामा समेत सत्रह पैक्सों में धान की खरीद की जा रही है। गुरुवार को डीपीआरओ ने बभनगामा व नयागांव पैक्स में धान खरीद की जांच की थी जिसे संतोषजनक पाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.