Move to Jagran APP

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में केवल 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर, जानें कितने वर्ष बाद हुई यह स्थिति Muzaffarpur News

सितंबर में 362 मिमी हुई वर्षा अधिकतम बारिश के 2011 के रिकॉर्ड 382 से 20 मिमी रहा पीछे। वर्ष 2007 में भी दो डिग्री सेल्सियस का था अंतर।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 11:58 AM (IST)
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में केवल 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर, जानें कितने वर्ष बाद हुई यह स्थिति Muzaffarpur News
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में केवल 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर, जानें कितने वर्ष बाद हुई यह स्थिति Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार बारिश के चलते 12 साल बाद मौसम सर्द हो गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सोमवार को भी जिले में दिन भर फुहार चलती रही। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 21.5 रिकॉर्ड किया गया है। वर्षों बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री सेल्सियस का अंतर हुआ है। इसके पहले वर्ष 2007 में भी तापमान में दो डिग्री का अंतर आया था।   

loksabha election banner

      अगले दो दिनों तक पूरवा की रफ्तार 10 से 15 किमी और कहीं-कहीं इससे ज्यादा भी हो सकती है।

उधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने कहा कि न्यूनतम व अधिकतम तापमान में मात्र दो डिग्री सेल्सियस का अंतर 12 साल बाद हुआ है। दरअसल लगातार बारिश के दौरान एक बार भी सूरज बादलों की ओट से नहीं निकला। इसके चलते वातावरण में गर्मी नहीं हुई। सर्द हवाओं से तापमान में भारी गिरावट आई है।

यह है मौसम कैलेंडर

एक अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वर्षा की संभावना है। दो अक्टूबर को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। तीन अक्टूबर को भी आंशिक बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। इसके साथ सर्द हवाएं भी चल सकती है। अगले तीन दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.