Move to Jagran APP

महिला पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन स्टडी शुरू, बनाए गए 12 वाट्सएप ग्रुप

लॉकडाउन के बीच कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन स्टडी पर जोर दिया जा रहा है। ताकि विद्याíथयों का सिलेबस पूरा हो और वे परीक्षा में सवालों का उत्तर दे सकें। बेला स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में प्राचार्य के आदेश पर 12 वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 01:20 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:11 AM (IST)
महिला पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन स्टडी शुरू, बनाए गए 12 वाट्सएप ग्रुप
महिला पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन स्टडी शुरू, बनाए गए 12 वाट्सएप ग्रुप

मुजफ्फरपुर। लॉकडाउन के बीच कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन स्टडी पर जोर दिया जा रहा है। ताकि, विद्याíथयों का सिलेबस पूरा हो और वे परीक्षा में सवालों का उत्तर दे सकें। बेला स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में प्राचार्य के आदेश पर 12 वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। चतुर्थ सेमेस्टर के पांच, पांचवें के पांच व छठे सेमेस्टर के दो ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें शिक्षक नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही टॉपिक से संबंधित वीडियो भी दिया जा रहा है। ताकि, इसकी मदद से छात्राओं का कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके। प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह की ओर से गूगल क्लास रूम और टीसीएस आयन डिजिटल क्लासरूम की सुविधा भी छात्राओं को दी जा रही है। 26 मार्च से छात्राओं के लिए ये सुविधा शुरू की गई है। पुस्तकालय विज्ञान की व्याख्याता डॉ.सुमंगला झा ने बताया कि लॉकडाउन जैसी स्थिति में यह ग्रुप छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। छात्राएं ग्रुप में अपने प्रश्नों को भी रख सकती हैं। शिक्षकों द्वारा उसे साल्व किया जाएगा।

loksabha election banner

राजकीय पॉलीटेक्निक में भी शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई

राजकीय पॉलीटेक्निक में भी छात्रों का वाट्सग्रुप बनाकर उन्हें पठन-पाठन के लिए ऑनलाइन सामग्री दी जा रही हैं। कॉलेज में सेकेंड, फोर्थ व सिक्स सेमेस्टर का ग्रुप ब्रांचवाइज बनाया गया है। इसमें शिक्षक अपने लेक्चर वीडियो से लेकर पीपीटी और अपना प्रेजेंटेशन भेज रहे हैं। प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निर्देश के आधार पर कॉलेज में इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। इससे छात्र-छात्राएं घर बैठे ही शेष पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.