वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बांका के खिलाडिय़ों को दबदबा
बांका की ऋचा शर्मा ने दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में चल रही बिहार प्रदेश वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धा में बांका के खिलाडिय़ों को दबदबा रहा। बांका की ऋचा शर्मा ने दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। बालकों में बांका के सुधीर मुरमुर और सुरेंद्र हेम्ब्रम ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
आज का परिणाम :
अंडर-16 बालिका वर्ग : लंबी कूद स्पर्धा में बांका की ऋचा हंसदा ने प्रथम, किशनगंज की चंपा थापा ने द्वितीय व बगहा की ङ्क्षरकी कुमारी ने तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में बांका की ऋचा हंसदा ने प्रथम, बगहा की अन्नू कुमारी ने द्वितीय व ङ्क्षरकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-18 बालिका वर्ग : 1500 मीटर रेस में कटिहार की रवीना कुमारी ने प्रथम, भागलपुर की रीता कुमारी ने द्वितीय व कटिहार की मुन्नी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-16 बालक वर्ग : 200 मीटर रेस में किशनगंज के रौबिन कुमार ने प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय व पूर्णिया के राकेश मुरमुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-18 बालक वर्ग : 400 मीटर दौड़ में बांका के सुधीर मुरमुर ने प्रथम, किशनगंज के बिस्टू मरांडी ने द्वितीय व अररिया के संजय सोरेन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग : 1500 मीटर रेस में बांका के सुरेंद्र हेम्ब्रम ने प्रथम, बगहा के अर्जुन उरांव ने द्वितीय व बांका के मंटू मुरमुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।