उत्तर बिहार के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को उमड़ी भक्तों की भीड़ Muzaffarpur News
मंदिरों में सुबह से ही कतारबद्ध होकर भक्त कर रहे जलाभिषेक। गरीबनाथ मंदिर में की गई है विशेष व्यवस्था। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 11:14 AM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सावन की पहली सोमवारी को सुबह से ही उत्तर बिहार के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में भी भक्तों की विशेष भीड़ है। यहां जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
इसी तरह की स्थिति दरभंगा जिला अंतर्गत बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में देखने को मिल रही है। पूर्वी चंपारण के सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। भक्त एक-एक कर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। खासकर महिलाएं। बेतिया शहर के सुप्रसिद्ध कालीबाग मंदिर में भी सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। अन्य जिलों से भी सुबह से ही जलाभिषेक की सूचना मिल रही है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ-साथ स्वयंसेवक भी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें