विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput Death: एडीजे-प्रथम के कोर्ट में होगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सुनवाई

By Murari KumarEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2020 07:19 PM (IST)

Sushant Singh Rajput Death अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के पुनरीक्षण वाद को जिला जज ने एडीजे प्रथम के कोर्ट में किया ट्रांसफर

Sushant Singh Rajput Death: एडीजे-प्रथम के कोर्ट में होगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सुनवाई
Sushant Singh Rajput Death: एडीजे-प्रथम के कोर्ट में होगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सुनवाई

मुजफ्फरपुर, जेएनएन।   फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर दाखिल पुनरीक्षण वाद की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम (एडीजे-प्रथम) के कोर्ट में होगी। जिला जज अनिल कुमार सिन्हा ने पुनरीक्षण वाद को उनके कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। सात अक्टूबर को इसकी सुनवाई होगी।

परिवाद खारिज होने पर दाखिल किया पुनरीक्षण वाद

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने 17 जून को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मुकेश कुमार के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर व दिनेश विजयान को आरोपित बनाया था। इन सभी पर आरोप लगाया था कि साजिश रचकर सुशांत ङ्क्षसह राजपूत का बहिष्कार किया और उन्हें खुदकुशी के लिए उसकाया। इसकी सुनवाई के बाद सीजेएम ने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए परिवाद को खारिज कर दिया। सीजेएम के इस आदेश के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने 14 अगस्त को जिला जज के कोर्ट में पुनरीक्षण वाद दाखिल किया था। जिला जज के कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था।