Muzaffarpur Weather Update: उत्तर बिहार में आज भी गर्मी की तपिश , बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
Muzaffarpur weather आषाढ़ में भी रुठी रही वर्षा गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक वर्षा की रफ्तार रहेगी कमजोर उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना ।
मुजफ्फरपुर, जासं। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। इस सप्ताह भर वर्षा की चाल धीमी रहेगी। धूप ने जलाया तो उमस से आम लोग परेशान हैं। उत्तर बिहार के जिलों में आज भी मौसम में तपिश भरी गर्मी रहने की संभावना है। उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने बताया कि अभी झमाझम बारिश की उम्मीद न के बराबर है। वैसे उत्तर बिहार में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इस दौरान अच्छी वर्षा की संभावना नही है। तराई के एक-दो जिलों में 7-8 जुलाई को हल्की वर्षा हो सकती है। अगले 10 जुलाई तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
सीतामढ़ी में मौमस सुहाना
भारत-नेपाल सीमा पर सीतामढ़ी क्षेत्र में मौसम आज सुहावना है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। हल्की हवा चल रही है। 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। शिवहर जिले में जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह- सवेरे धूप खिली है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। तेज रफ्तार हवा भी नहीं रही हैं। मौसम विभाग ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
किसानों के लिए सुझाव
जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं, वे सिंचाई का प्रबंध करके सिंचाई करें। ताकि फसल प्रभावित न हो। जिन्होंने धान का बिचड़ा नहीं गिराया, नर्सरी गिराने का कार्य 10 जुलाई तक अवश्य कर लें ।