उत्तर बिहार में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर नदियों में उमड़े श्रद्धालु, अलसुबह से ही स्नान पूजा
Kartik Purnima Puja Dan Bihar: उत्तर बिहार में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। मौसम अनुकूल रहने से लोगों में खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
-1795506543779_m.webp)
सीतामढ़ी के बागमती नदी के ढेंग घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। जागरण
HighLights
उत्तर बिहार की नदियों में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान।
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पावन संयोग।
अलसुबह से पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और कामना की गई।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। North Bihar Kartik Purnima Snan: उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान के बाद पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया।
देव दीपावली भी होने के कारण दो महत्वपूर्ण अवसरों और विशेष संयोग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, कमला और बालान समेत विभिन्न नदियों के घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी।
कई श्रद्धालु सोमवार शाम को ही नदियों के घाटों पर पहुंच गए थे और उन्होंने मंगलवार अलसुबह पवित्र स्नान किया।
मौसम अनुकूल रहने से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। स्नान और पूजा के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के इस पावन संयोग पर नदियों के घाटों पर आस्था व श्रद्धा के रंग देखने को मिले। कार्तिक पूजा और स्नान से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें यहां प्रस्तुत हैं।

शिवहर के पुरनहिया प्रखंड के अदौरी घाट पर कार्तिक स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु और लगा मेला। जागरण

शिवहर के बागमती नदी के तट पर उमड़े श्रद्धालु। जागरण

शिवहर: बागमती नदी के बेलवा संगम घाट पर कार्तिक स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु। जागरण

सीतामढ़ी: बागमती नदी के ढेंग घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। जागरण

सीतामढ़ी: सोनबरसा में भारत नेपाल सीमा पर स्थित झीम नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।


बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण के बांसी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई।