Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव में नामांकन को उमड़े प्रत्याशी

मुजफ्फरपुर पैक्स निर्वाचन के प्रथम चरण में मंगलवार से पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के पद हेतु नामाकन शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM (IST)
पैक्स चुनाव में नामांकन को उमड़े प्रत्याशी

मुजफ्फरपुर : पैक्स निर्वाचन के प्रथम चरण में मंगलवार से पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के पद हेतु नामाकन शुरू हो गया। मुशहरी प्रखंड मुख्यालय में दोपहर 12 बजे के बाद भारी भीड़ जमा हो गई जिसे संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। नामांकन के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 26 और सदस्य के लिए 84 लोगों ने नामाकन दाखिल किया। पैक्स अध्यक्ष पद हेतु व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रियवर्धन शाही उर्फ मन्नू शाही, तरौरा गोपालपुर से पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ लालजी, मुखिया पति प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह, छपरा मेघ से पैक्स अध्यक्ष राजेश शर्मा, मणिका हरिकेश से पैक्स अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, सविता देवी, बैकटपुर से पैक्स अध्यक्ष रामदयाल मिश्रा, नरौली से पैक्स अध्यक्ष भोला राय, डुमरी से रहमत हुसैन उर्फ भोला मिया, मझौली खेतल से विधायक केदार गुप्ता के भाई संजय कुमार गुप्ता, पताही से पैक्स अध्यक्ष ललिता देवी, रेखा कुमारी, रोहुआ से प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष शशिरंजन शर्मा, दिनेश कुमार, सहबाजपुर से मनीष बसंत, झपहां से पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, शेखपुर से पैक्स अध्यक्ष राजकुमार, राजवाड़ा भगवान से हरिश्चंद्र राय, खबड़ा से पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार ओझा ,सुस्ता से रामसेवक पासवान, मुशहरी से अरविंद साह, मधुबनी से राजीव कुमार व उनकी पत्‍‌नी चिंता देवी, बड़ा जगन्नाथ से शत्रुध्न राय, शेरपुर से सुरेशचंद्र तिवारी व भिखनपुर से प्रेम कुमार साह ने नामाकन किया। इस दौरान बीडीओ रवि रंजन व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पूरी तरह मुस्तैद रहे।

loksabha election banner

बंदरा : प्रखंड की पीरापुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार और रामसरोबर सिंह ने पर्चा दाखिला किया। बड़गाव से पैक्स अध्यक्ष अशर्फी राय तथा मतलुपुर से नवीन कुमार ने पर्चा दाखिल किया गया। वहीं, प्रबंधन कमेटी सदस्य के लिए पीरापुर से राजू कुमार और बड़गाव से जयकिशुन कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इसकी जानकारी एआरओ रीता कुमारी ने दी।

ढोली :मुरौल प्रखंड में अध्यक्ष पद के दो व सकरा में एक ने नामाकन किया। विशनपुरश्री राम पंचायत से राजीव कुमार, मीरापुर से हरिओम किशोर निषाद ने नामाकन किया। वहीं सकरा फरीदपुर से सुबोध कुमार कुशवाहा ने नामाकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.