नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते नौ लोग गिरफ्तार, सभी क्वारंटाइन सेंटर भेजे गए
पकड़े गए सभी पूर्व चंपारण के नेपाल में करते हैं राज मिस्त्री का काम। मेडिकल टीम ने की जांच सभी को बताया गया स्वस्थ।
By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 07:28 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 07:28 AM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करते नौ लोगों को पुलिस ने विशौल मध्य विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। हालांकि, जांच के बाद सभी स्वस्थ बताए गए।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया सभी इटहरवा बॉर्डर के रास्ते खुली सीमा के कारण भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल व ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने इन्हें पकड़ लिया। ये पूर्वी चंपारण के हैं। पिछले तीन साल से नेपाल में राज मिस्त्री का काम करते थे। लॉकडाउन में खाने-पीने की तकलीफ होने लगी। इसके बाद पैदल मोतिहारी के लिए निकले थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें