विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस पलटने से बीएसएफ के नौ जवान जख्मी, चार गंभीर

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 Nov 2020 01:20 AM (IST)

कटरा थाना क्षेत्र के बुधकारा गांव स्थित ईट भट्ठा के समीप बीएसएफ जवानों से भरी बस पलट गई जिसमें नौ जवान जख्मी हो गए।

बस पलटने से बीएसएफ के नौ जवान जख्मी, चार गंभीर
बस पलटने से बीएसएफ के नौ जवान जख्मी, चार गंभीर

मुजफ्फरपुर : कटरा थाना क्षेत्र के बुधकारा गांव स्थित ईट भट्ठा के समीप बीएसएफ जवानों से भरी बस पलट गई जिसमें नौ जवान जख्मी हो गए। इसमें चार जवानों की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों में हेड कांस्टेबल संजय भाई, हेड कांस्टेबल डीडी मेहंतो, कांस्टेबल अविनाश कुमार, रामचंद्र, विश्वजीत समर, समीर कुमार, एसके राय, विजय पासी, धनंजय कुमार एवं चालक पूर्णिया निवासी बजरंगी सिंह शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि जवानों से भरी बस सिंहवाड़ा में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही थी। इस बीच बुधकारा में वन-वे सड़क पार करने के दौरान बैक करने के क्रम में बस पलट गई जिससे नौ जवान जख्मी हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। किसी तरह जवानों ने बस से निकल कर अपनी जान बचाई। फिर अपने जख्मी साथियों को सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रेमचंद प्रसाद ने बताया कि घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि चुनाव कराने के लिए बस पर सवार जवानों को सिंहवाड़ा विद्यालय पर आवासन था। लेकिन, निर्धारित रूट से बस दरभंगा- मुजफ्फरपुर सीमा से कुछ दूर आगे निकल गई थी। बस को मुख्य पथ से बैक करने के दौरान रास्ता संकीर्ण होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण बस गड्ढे में पलट गई।

मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

बेनीबाद ओपी क्षेत्र के सुबाश केशो गाव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले पुलिस ने दोनों गुट से दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सुबास केशो गाव के सीताराम झा की पत्नी गीता देवी ने मारपीट मामले में गाव के ही सुधीर झा, रामशकर झा, अरविंद झा समेत पाच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में गीता देवी व सीताराम झा जख्मी हो गए थे। वहीं, दूसरे पक्ष की निर्मला देवी ने भी उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक- एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।