Coronavirus EastChamparan Update: पूर्वी चंपारण में फिर मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 109
EastChamparan Coronavirus News Update पूर्वी चंपारण में अब तक मिले 109 कोरोना संक्रमित सोमवार को नौ नए मामले मिले। 52 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:34 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। EastChamparan Coronavirus News Update: जिले में सोमवार को एक बार फिर नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पहाड़पुर प्रखंड के रहनेवाले हैं। मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे हाल के दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं। उनमें लक्षण पाए जाने पर प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटाइन में रखकर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बता दें कि अब जिले में कुल संक्रिमतों की संख्या 109 हो गई है। इसमें बंजरिया के एक कैंसर मरीज की मौत हो गई थी। जबकि, 52 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 56 हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें