विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में एनएच-57 पर गड्ढे और जलजमाव से पलटी ई-रिक्शा, 3 यात्री बाल-बाल बचे

By Keshav PandeyEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 11 Sep 2026 10:37 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में एनएच-57 पर जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण एक ई-रिक्शा पलट गई, जिसमें सवार तीन यात्री बाल-बाल बच गए और उन्हें हल्की चोटें आईं।

गड्ढे और जलजमाव से पलटी ई-रिक्शा

गड्ढे और जलजमाव से पलटी ई-रिक्शा

HighLights

  1. एनएच-57 पर जर्जर सड़क और जलजमाव से ई-रिक्शा पलटी।

  2. तीन यात्री बाल-बाल बचे, मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार मिला।

  3. सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। सड़क निर्माण विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर आम जनता पर भारी पड़ रही है। अहियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-57 स्थित बाजार समिति के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

जर्जर हो चुकी सड़क और उस पर हुए भारी जलजमाव के कारण एक अनियंत्रित ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन यात्री बाल-बाल बच गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

चालकों को सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच-57 बाजार समिति के पास लंबे समय से सड़क पूरी तरह जर्जर है और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। शुक्रवार को जैसे ही एक ई-रिक्शा इस मार्ग से गुजरी, वह गहरे गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। 

दुर्घटना होते ही आसपास के स्थानीय दुकानदार और राहगीर दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सड़क के बीचोंबीच पलटी ई-रिक्शा को सीधा किया और उसमें फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जख्मी यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के ही एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश 

इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जलजमाव और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में सरपंच की दबंगई: जमीन विवाद में पंचायत के बहाने परिवार को बंधक बनाकर पीटा, 112 की टीम ने बचाया