Move to Jagran APP

संस्कार भारती बिहार की आमसभा में उत्तर बिहार प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित

संस्कार भारती बिहार प्रदेश की साधारण सभा में बिहार प्रदेश को दो प्रांतों में बांटकर उत्तर और दक्षिण बिहार की नई कार्यकारिणी गठित की गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 01:44 AM (IST)
संस्कार भारती बिहार की आमसभा में उत्तर बिहार प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित
संस्कार भारती बिहार की आमसभा में उत्तर बिहार प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित

मुजफ्फरपुर : संस्कार भारती बिहार प्रदेश की साधारण सभा में बिहार प्रदेश को दो प्रांतों में बांटकर उत्तर और दक्षिण बिहार की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें उत्तर बिहार संस्कार भारती के अध्यक्ष पद पर रंजना झा (सहरसा) एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा (मुजफ्फरपुर) का चयन किया गया। पूर्व कुलपति डा.रिपुसूदन श्रीवास्तव एवं पद्मश्री दुलारी देवी इसके संरक्षक हैं। सुरभि दत्ता (छपरा) को महामंत्री एवं भृगु किशोर (मुजफ्फरपुर) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कमलाकांत झा (सहरसा), पंडित रामप्रकाश मिश्र (छपरा), डॉ पुष्पम नारायण एवं डॉ सुभाषचंद्र सिंह (दरभंगा) उपाध्यक्ष बनाए गए।जादूगर विजय (सिवान), उषा श्रीवास्तव (मुज़फ़्फरपुर), दिवाकर राय (बेतिया), जलज कुमार मिश्र एवं राकेश कुमार झा मंत्री बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ सुनील थोड़के (मोतिहारी), अमित रौशन (बेगुसराय) एवं गणेश प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर) का चयन किया गया है। इसके अलावा बज्जिका, मैथिली,भोजपुरी, अंगिका और मगही पांच भाषा सांस्कृतिक समूहों का गठन किया गया। जिसमें बज्जिका के संयोजक गणेश प्रसाद सिंह, सह संयोजक अभय कुमार राय (मुजफ्फरपुर), जलज कुमार मिश्र (बेतिया) भोजपुरी, कौशल कुमार पाठक (मुंगेर) अंगिका के संयोजक बनाये गए।राकेश कुमार तिवारी (पटना), विकास कुमार मिश्र (औरंगाबाद) को मगही का संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया।

loksabha election banner

नई कार्यकारिणी को संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेंद्र बाबा ने समाज के सभी संस्कृति एवं कला प्रेमियों को जोड़कर नये समाज का गठन करने की शुभकामना दी। संगठन के बिहार प्रभारी वेद प्रकाश ने नई कमिटी को संदेश देते हुए कहा कि विचारों के मामले में हमारे बीच असहमतियां भले हो सकती हैं लेकिन संस्कृति हमारी एक है। सबको साथ लेकर हम बिहार में नया फलक खड़ा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.