Move to Jagran APP

India Nepal Tension: बढ़ रहा नेपाल का दुस्साहस, नो मैंस लैंड में तीन कोरोना पॉजिटिव के शव को जलाया, तनाव

India Nepal Tension एक बार फिर नेपाल का दुस्‍साहस सामने आया है। शनिवार देर शाम भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप नो मैंस लैंड में तीन कोरोना पॉज‍िटिव के शव को जलाया गया।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:37 PM (IST)
India Nepal Tension: बढ़ रहा नेपाल का दुस्साहस, नो मैंस लैंड में तीन कोरोना पॉजिटिव के शव को जलाया, तनाव
India Nepal Tension: बढ़ रहा नेपाल का दुस्साहस, नो मैंस लैंड में तीन कोरोना पॉजिटिव के शव को जलाया, तनाव

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। India Nepal Tension: भारत-नेपाल के बीच चल रहे मौजूद तनाव के बीच शनिवार की देर शाम नेपाल पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नो मैंस लैंड में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजाें के शव को जलाया गया। इससे सीमा क्षेत्र में तनाव को माहौल बन गया है। बता दें क‍ि इस घटना से एक दिन पूर्व ही शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई। 

loksabha election banner

यह हुई घटना

बताया जा रहा है क‍ि नेपाल पर्सा जिला वीरगंज प्रशासन के सहयोग से जीवनदायनी सरिसवा नदी के किनारे तीन शव को जलाया गया। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि शव कोरोना पॉजिटिव था। जिसकी सूचना शहर में फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए। भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप नो मैंस लैंड से करीब सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की देर संध्या नेपाल पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का शव जलाया। जिसको लेकर तनाव हो गया। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान और शहर के लोग पहुंचे। इस बीच जेसीबी मशीन से फटा-फट गड्ढा  खोदकर शव को रख ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दिया। जिसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन शव थे।  जो विचित्र तरह ढके हुए थे। शव को जलाने के बाद स्थल पर पहुंचे लोगों ने वहां को सैनिटीइज किया।  

नदी के बहाव से फैल सकता कोरोना

 इस बीच सशस्त्र सीमाबल के सहायक कमांडेंट राजकुमार कुमावत सदल पहुच स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि उक्त भूमि नेपाल की है। इससे सटे रक्सौल शहर है। जिसे कोरोना संक्रमण नदी के बहाव के माध्यम से फैल सकता है। एसएसबी अधिकारी के आने की सूचना पर नेपाल आर्म फोर्स के डीएसपी अमर ने सदल पहुच बातचीत किया। जिसमें बताया कि भूमि नेपाल की है। इसके आसपास पूर्व से भारत और नेपाल दोनो देशो के लोगों शव जलाया जाता है। एक तरह से श्मशान क्षेत्र ही कहा जा सकता है।

स्‍थानीय लोगों में आक्रोश

सशस्त्र सीमाबल सहायक कामन्डेंट श्री कुमावत नेपाली अधिकारी को बताया कि रक्सौल शहर कोरोना मुक्त है। इस स्थिति में बार्डर यानी रियासी क्षेत्र संदिगध शव जलाए जाने लोगो का भावना भड़क सकता है। इस तरह से नही होनी चाहिए। नेपाली अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी जाएगी। जैसा निर्देश आता है फिर वैसा होगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बता दें कि नेपाल में अभीतक करीब पांच हजार कोरोना  संक्रमित है। वहीं अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.