Move to Jagran APP

सूबे का विकास चाहती है एनडीए सरकार

एनडीए सरकार सूबे का विकास चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल संगठन है जिसका कोई सुप्रीमो नहीं। ये बात पारू प्रखंड के फूलवरिया गाव में आयोजित जाफरपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:55 AM (IST)
सूबे का विकास चाहती है एनडीए सरकार

मुजफ्फरपुर: एनडीए सरकार सूबे का विकास चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल संगठन है जिसका कोई सुप्रीमो नहीं। ये बात पारू प्रखंड के फूलवरिया गाव में आयोजित जाफरपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहीं। कहा कि परिवारवाद की नहीं, विश्व में एक नंबर की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता अपना दायित्व समझती है। धनबल बहुल पार्टी से ऊपर उठकर देश की विकास की बात केवल सोंचती है। जिला महामंत्री सचिन कुमार ने कहा कि देश की विकास के लिए सोंचने वाली विश्व का सबसे बड़ी भाजपा उभर कर आगे निकली है। पार्टी में आने के बाद कोई बाहर नहीं जा सकता। जो बाहर भूलवश गए, वे फिर वापस आ गए। बैठक को शभू प्रसाद सिंह, राकेश मोहन, विनोद कुमार, जनार्दन सिंह, चंदन सहनी, जलेश्वर प्रसाद सहनी, रामशकर सिंह, भूनूश्वर सिंह, अंजनी कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार व संचालन नवीन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।

loksabha election banner

संगठन विस्तार पर ध्यान केंद्रित करें कार्यकर्ता : मंत्री

सरस्वती शिशु मंदिर शाही मीनापुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अíपत कर श्रद्धाजलि दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए औराई विधायक सह राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि संगठन में आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए इसका विस्तार करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री की महत्वकाक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और पंचायत चुनाव में स्वच्छ छवि के लोग अधिक से अधिक संख्या मे आएं, इसका प्रसार तेज करें। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, संचालन महामंत्री चित्तरंजन कुमार व धन्यवाद ज्ञापन आदर्श कुमार ने किया। मौके पर नरेंद्र शाही, पिंकी देवी, महादेव राय, बसंत कुमार, संजय यादव, रीता देवी, रौशन शर्मा, राहुल शाही, संजीव कुमार शाही आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.