राष्ट्रीय लोक अदालत में 1033 मामले का निष्पादन
कोर्ट परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1033 मामले का निष्पादन किया गया।
मुजफ्फरपुर। कोर्ट परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1033 मामले का निष्पादन किया गया। इसमें पांच करोड़ 78 लाख 20 हजार 787 रुपये समझौता राशि तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायिक अधिकारियों के 15 बेंच बनाए गए थे। जिला जज हरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले के निष्पादन में मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लोक अदालत का स्थान राज्य में पहला रहा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार भी उपस्थित थे।
इन मामलों का हुआ निष्पादन :
बैंक रिकवरी के मामले : 683
समझौता राशि- 4 करोड़ 53 लाख चार हजार
बिजली बिल के मामले -13
समझौता राशि- 2 लाख 9 हजार 800
अन्य दूसरे मामले सुलहनीय फौजदारी, वैवाहिक व अन्य विवाद के मामले - 5 समझौता राशि - 21 लाख 75 हजार
कोर्ट में पहले से चल रहे मामले
सुलहनीय फौजदारी मामले - 247
समझौता राशि - 1160
एनआइ एक्ट के मामले - 3
एमएसीटी मामले - 17
समझौता राशि 70 लाख 20 हजार
श्रम विवाद - 1
समझौता राशि - 250
बिजली बिल के मामले - 51
समझौता राशि- 29 लाख 62 हजार 579
वैवाहिक विवाद - 12
समझौता राशि - एक लाख 50 हजार
दूसरे मामले - एक
राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक मामले बैंक ऋण से संबंधित : राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे अधिक मामले बैंक ऋण से संबंधित लिए गए थे। सबसे अधिक संख्या में इसका निष्पादन भी किया गया। लोक अदालत के समक्ष 850 मामले आए। इसमें से 683 मामले निष्पादन किया गया। इससे चार करोड़ 53 लाख 4 हजार रुपये समझौता राशि तय की गई। बैंको की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टॉल लगाए गए थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के विधि अधिकारी कुमार राजीव सक्रिय भूमिका में रहे।
बिजली के 13 मामले का ही हुआ निबटारा : बिजली बिल विवाद से संबंधित 850 मामले कोर्ट के समक्ष लाए गए थे। इसमें से 13 मामले में ही पक्षकार कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए।