Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से ईर्ष्या करते हैं.., एनडीए में टूट व सरकार के भविष्य पर वरीय भाजपा नेता ने रखी अपनी बात

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 01:51 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से नई सरकार के मुखिया बने हैं। वहीं एनडीए से रिश्ता तोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता हमलावर हैं। वे जदयू तोड़ने के आरोप को गलत करार दे रहे हैं।

    Hero Image
    भाजपा नेता ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। बिहार का सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। नई सरकार बनने के बाद जहां जदयू के नेता भाजपा से अलग होने के कारण गिना रहे हैं वहीं अब भाजपा ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। वे जदयू को तोड़ने के आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईर्ष्या करते हैं। उनके मन में फिर से पीएम बनने की महत्वाकांक्षा जाग गई है। इसलिए उन्होंने गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया। एनडीए में टूट, नई सरकार के भविष्य व जदयू की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बारे में खुलकर अपनी बातें मीडिया के सामने रखीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी को तोड़ने का आरोप निराधार

    मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और भाजपा को धोखा दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनता ने एनडीए को अपना जनादेश दिया था। यह उसके साथ धोखा है। नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से इस गठबंधन को तोड़ने के जो कारण बताए जा रहे हैं वह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पार्टी को तोड़ने का आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू को खड़ा करने में शुरू से भाजपा का सहयोग रहा है। यदि वे अपने आरंभिक दिनों को देखें तो शायद उन्हें यह बात समझ में आ जाए। भाजपा भला ऐसा क्यों करेगी। इसके पास अभी 19 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हर विधानसभा सीट पर कई दावेदार हैं। ऐसे में पार्टी तोड़ने की बात करना पूरी तरह से गलत है। भाजपा जिस दिन चाह लेगी, उसी दिन जदयू को तोड़ देगी।

    पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से जलन

    नीतीश कुमार के इस तरह से भाजपा का साथ छोड़ने का कारण बताते हुए अजय निषाद ने कहा कि उनकी पीएम बनने की महत्वाकांक्षा फिर से जाग गई है। नरेंद्र मोदी के पीएम पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी वे भाजपा से दूर हो गए थे और अब भी चले गए हैं। यह दिखाता है कि वे पीएम मोदी से जलन रखते हैं। जिस तरह से पीएम की लोकप्रियता बढ़ रही है, यह बात उन्हें हजम नहीं हो पा रही है। भाजपा हमेशा साथी दल का ख्याल रखती है। यही वजह है कि अधिक सीट आने के बाद भी हमलोगों ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया और उन्होंने हमलोगों के साथ...। नई सरकार के भविष्य के बारे में कहा कि तेजस्वी पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौकरी देने का दंभ भरते थे। अब देखते हैं कि वे कैसे कर पाते हैं?