नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काठमांडू की टीम ने 652 किलोग्राम चरस किया जब्त
नेपाल में भारी मात्रा में चरस के साथ महिला गिरफ्तार। इसकी जानकारी नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी कृष्ण प्रसाई ने दी। गुप्त सूचना मिली थी की भारी मात्रा में है नेपाली चरस का भंडारण।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 07:15 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। रक्सौल पूर्वी चंपारण नेपाल के धाद्धिंग गुजरी पुलिस के सहयोग से नशीला पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो काठमांडू की टीम ने भारी मात्रा में अतिप्रशोधित चरस बनाने वाले उपकरणों और कच्चा पदार्थ के साथ 652 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी कृष्ण प्रसाई ने दी।
बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की भारी मात्रा में नेपाली चरस का भंडारण किया गया। जिसे नेपाल के रास्ते भारत में भेजने की योजना थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल उक्त क्षेत्र का घेराबंदी कर छापेमारी कर 45 वर्षीय पत्नी शुकमाया तामांग को 552 किलो चरस बनाने वाला कच्चा पदार्थ और 110 किलो अतिप्रशोधित चरस के साथ गिरफ्तार कर गहन पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें