यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Cabinet Expansion 2021: जानिए आज के मंत्रिमंडल विस्तार में कौन हैं पहला कंफर्म चेहरा?
Bihar Cabinet Expansion 2021 बिहार विधानसभा के मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिम चंपारण जिले से नौतन विधायक नारायण प्रसाद साह शपथ ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। बिहार विधानसभा के मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिम चंपारण जिले से नौतन विधायक नारायण प्रसाद साह शपथ लेंगे। विधायक को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। बिहार के राज्यपाल के सचिव ने विधायक को पत्र भेजकर दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। विधायक ने इसकी पुष्टि की है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। आमंत्रण पत्र मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पटना के लिए रवाना हो गये।
विधायक के मंत्री बनाए जाने की खबर सुनते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह है। नौतन विधायक नारायण प्रसाद नौतन प्रखंड के कटैया बिशुनपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की शिक्षा हासिल की है। छात्र जीवन से ही वह समाज सेवा एवं राजनीति से जुड़े रहे हैं।
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
नारायण प्रसाद बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने 2015 में पश्चिम चंपारण के नौतन से बिहार विधान सभा चुनाव जीता। इस बार पुन: नौतन से विजयी हुए। इस बार उन्होंने कांग्रेस के कामरान शेख को हराया है। नारायण प्रसाद ने 1985 में राजनीति में प्रवेश किया। वे 1990 में नौतन, पं चम्पारण, बिहार के प्रखण्ड अध्यक्ष, 1993 में पं चम्पारण, बिहार के जिला महामंत्री और 1995 में बिहार के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे हैं। चुनावी राजनीति में उनकी सक्रियता 2001 में दिखी। 2001जिला परिषद चुने गये थे। भाजपा के टिकट पर लगातर दूसरी बार विधायक बने हैं और आज मंत्री का शपथ लेने जा रहे हैं।
