जानलेवा लत: मुजफ्फरपुर में मोबाइल देखने पर पिता ने डांटा तो युवक ने की खुदकुशी
Youth Suicide Boohi Gandak: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक आयुष चंद्र ने बूढ़ी गंडक नदी में ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
HighLights
मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
पिता की मोबाइल डांट के बाद नदी में कूदा।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।
इमरान, मुशहरी (मुजफ्फरपुर)। Youth Suicide Boohi Gandak: मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी से रविवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र आयुष चंद्र के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
मोबाइल को लेकर हुई थी बहस
स्वजनों के अनुसार, बीते 23 अक्टूबर की रात पिता ने आयुष को देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर डांट-फटकार लगाई थी।
इस बात को लेकर पिता-पुत्र में तीखी बहस भी हुई थी। इसके अगले दिन सुबह करीब 8 बजे युवक आवेश में आकर घर से निकला और नदी में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई
रविवार सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने नदी में बहते शव को देखा और गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया।
मुशहरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
शव काफी समय पानी में रहने के कारण फूल गया था, जिससे शुरुआती पहचान में कठिनाई आई। एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
