मुजफ्फरपुर में पत्नी ने मैनेजर पति को दूसरी महिला संग बाइक पर पकड़ा, सड़क पर हुआ हंगामा
Muzaffarpur Husband Wife Dispute: मुजफ्फरपुर के शेरपुर रोड पर एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ बाइक ...और पढ़ें

पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है।
HighLights
पत्नी ने मुजफ्फरपुर में पति को दूसरी महिला के साथ बाइक पर देखा।
शेरपुर रोड पर पति-पत्नी के बीच जमकर हंगामा हुआ।
पत्नी ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Husband Wife Dispute: कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के शेरपुर रोड पर बुधवार को पति-पत्नी के विवाद में काफी देर तक हंगामा हुआ।
पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ बाइक पर जाते देख बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
एक साल से विवाद
बताया गया कि पति एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है। पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है।
इसके कारण पत्नी शेरपुर स्थित अपने मायके में रह रही है, जबकि पति गोबरसही में किराये का मकान लेकर रहता है।
बाइक पर देख भड़की पत्नी
बुधवार को पत्नी ने पति को एक अन्य महिला के साथ बाइक पर जाते देखा तो उसे बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पत्नी के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सहकर्मी बताकर दी सफाई
इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला मौके से निकल गई। वहीं, पति ने हंगामे के बीच महिला को अपनी सहकर्मी बताते हुए खुद को बेकसूर बताया। हालांकि, पत्नी उसकी सफाई से संतुष्ट नहीं हुई।
पत्नी ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इसके बाद मायके के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वे पत्नी को अपने साथ घर ले गए, जिसके बाद सड़क पर चल रहा हंगामा समाप्त हुआ।
