नवंबर और दिसंबर में विवाह के केवल 13 मुहूर्त, नए वर्ष में 18 जनवरी से गूंजेगी शहनाई और 110 लग्न
Marriage Muhurat 2027 Dates: मुजफ्फरपुर में देवोत्थान एकादशी के बाद शादी-विवाह का सिलसिला शुरू हो गया है, नवंबर-दिसंबर में कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं।

नवंबर व दिसंबर में कुल 13 शुभ विवाह मुहूर्त हैं।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Wedding Muhurat November December: छठ महापर्व संपन्न होने के साथ ही जिले में शादी विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं और देवोत्थान एकादशी से विवाह का सिलसिला शुरू हो गया है।
यह दौर 10 दिसंबर तक चलेगा और नवंबर व दिसंबर में कुल 13 शुभ विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा तथा नए साल में 18 जनवरी से फिर विवाह आयोजनों की शुरुआत होगी।
नवंबर और दिसंबर के मुहूर्त
पुरोहितों के अनुसार नवंबर में सात और दिसंबर में छह शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 तारीख को विवाह के शुभ दिन हैं। दिसंबर में एक, दो, तीन, चार, नौ और 10 दिसंबर को लग्न रहेगा और इन्हीं तिथियों को लेकर परिवारों ने आयोजन की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।
वर्ष 2027 के शुभ लग्न
नए वर्ष 2027 में विवाह के लिए कुल 110 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें जनवरी से जुलाई तक 95 अवसर मिलेंगे। जनवरी से मार्च तक 39 और अप्रैल से जुलाई के बीच 56 शुभ लग्न हैं, जबकि 14 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास शुरू होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा।
नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद फिर शहनाई बजेगी और 2027 के नवंबर व दिसंबर में कुल 15 मुहूर्त हैं, जिसके बाद दिसंबर में खरमास के चलते विराम लगेगा।
बाजार में बढ़ी रौनक
लग्न शुरू होने के साथ ही कपड़ा बाजार, आभूषण दुकानों, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। टेंट, कैटरिंग, फूल और बैंड बाजा कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की आस है। शादी के लिए कपड़े, गहने, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी है।
2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त
- जनवरी (10 मुहूर्त) : 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 31 जनवरी।
- फरवरी (20 मुहूर्त) : 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी।
- मार्च (9 मुहूर्त) : 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 14 और 15 मार्च।
- अप्रैल (12 मुहूर्त) : 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अप्रैल।
- मई (19 मुहूर्त) : 2, 3, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 31 मई।
- जून (18 मुहूर्त) : 1, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 26, 27 और 28 जून।
- जुलाई (7 मुहूर्त) : 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 14 जुलाई।
- नवंबर (7 मुहूर्त) : 20, 21, 22, 23, 24, 29 और 30 नवंबर।
- दिसंबर (8 मुहूर्त) : 1, 2, 7, 8, 9, 12, 13 और 14 दिसंबर।
- कुल : 110 विवाह मुहूर्त।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।