Move to Jagran APP

Muzaffarpur Weather Today: विश्वकर्मा पूजा पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, जानें पूरा विवरण

Muzaffarpur Weather Today उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:43 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today: विश्वकर्मा पूजा पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, जानें पूरा विवरण
10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने संभावना है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार में अभी बरसात से पूर्ण रूप से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में अगले 19 सितंबर तक के लिए जारी की है। इसमें बताया है कि उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

loksabha election banner

कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने संभावना है। शिवहर जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की धूप खिली है। शीतल हवा बह रही हैं। तापमान में गिरावट हुई हैं।

सीतामढ़ी जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहाना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 19 सितंबर तक मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इस अवधि में तराई एवं मैदानी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.