Move to Jagran APP

Muzaffarpur weather Today: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में छाए रहेंगे बादल, हो सकती हल्की बारिश

गोपालगंज मधुबनी सीतामाढी शिवहर पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 08:34 AM (IST)
तराई जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण में अधिक वर्षा होने की संभावना है। यह कहना है मौसम विभाग का। अगले 12 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में मैदानी जिलों के कुछ स्थानों तथा तराई जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गोपालगंज, मधुबनी, सीतामाढी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले चार दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद अखिरी एक दिन पुरवा हवा चलने का अनुमान है। 

loksabha election banner

समस्तीपुर में बैैंती नदी का बांध टूटा, तेजी से फैल रहा पानी

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में बुधवार को नदियों के जलस्तर में उतार -चढ़ाव जारी रहा। कई इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से परेशानी बनी रही। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर अंचल क्षेत्र में बैंती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण महमदपुर सकरा पंचायत में सलहा बांध टूट गया है। इससे पूर्व जल संसाधन विभाग ने मिट्टी भरी बोरियां डाल कर इसे सुरक्षित करने का प्रयास किया था। मगर बुधवार को बांध टूट गया। नदी का पानी सलहा चौर, टभका चौर में फैलने लगा है। जल संसाधन विभाग के कर्मी बांध बांधने की तैयारी में जुटे थे। शिवाजीनगर में करेह नदी तेजी से कटाव कर रही है। पश्चिम चंपारण में गंडक बराज से रात तक 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरहा, भपसा और मसान नदी के जलस्तर में कमी आई है। मगर देवराज में कटाव जारी है। पूर्वी चंपारण में बाढ़पीडि़तों के प्रति बरती गई लापरवाही को लेकर संग्रामपुर सीओ को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने हटा दिया। उसे संग्रामपुर बीडीओ को प्रभार देने के साथ जिला आपदा प्रबंधन शाखा मोतिहारी में योगदान देने का आदेश दिया है। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड की बड़ी आबादी अब भी बाढ़ व वर्षा के पानी से घिरी है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से दर्जनभर गांवों का संपर्क भंग है। कई घरों और सड़कों पर घुटनेभर पानी बह रहा है। बेनीपट्टी-बनकट्टा होते हुए विस्फी प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर भी आवागमन बाधित है। शिवहर में बागमती के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हाईवे पर आवागमन ठप है। सीतामढ़ी-रीगा-पुरनहिया सड़क बदहाल हो गई है। मुजफ्फरपुर के कटरा में बागमती नदी उफान पर है। 18 पंचायतें में बाढ़ की चपेट में हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.